{"_id":"5d6250348ebc3e93bc197d5e","slug":"disaster-in-uttarkashi-become-reason-of-bihar-youth-meet-his-family-after-13-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक रेस्क्यू ऐसा भी: 'आपदा' ने 13 साल बाद युवक को घरवालों से मिलाया, दिल छू लेने वाली कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक रेस्क्यू ऐसा भी: 'आपदा' ने 13 साल बाद युवक को घरवालों से मिलाया, दिल छू लेने वाली कहानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 26 Aug 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आपदा के दौरान मिला शिवाजन
- फोटो : एसडीआरएफ फेसबुक पेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्सर आपने सुना होगा कि आपदा में कोई अपनों से बिछड़ गया, लेकिन यहां आपदा ही बिहार के एक लड़के के लिए उसके घरवालों से मिलने की वजह बन गई। जी हां, एसडीआरएफ के एक जवान की सजगता से ये युवक आज अपने घरवालों से मिल सकेगा।
2 of 5
शिवाजनऔर जवान कुलदीप सिंह
- फोटो : एसडीआरएफ फेसबुक पेज
हाल ही में उत्तरकाशी में आई आपदा के बाद आराकोट के किरानू गांव में राहत-बचाव कार्य चलाया गया। एसडीआरएफ के एक जवान कुलदीप सिंह को उस दौरान एक युवक ने देखा। जवान को सब लोग अपनी समस्या बता रहे थे। इसी बीच एक 22 साल का युवक शिवाजन भी जवान के पास पहुंचा।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
शिवाजन की आंखों में आंसू थे। उसे जवान को देखकर एक उम्मीद नजर आई कि वह अपने घर वापस जा सकता है। लेकिन कहां ये उसे पता नहीं था। जवान ने जब उससे बात की तो पता लगा कि वह 13 साल पहले बिहार से कुछ मजदूरों के साथ उत्तरकाशी काम के लिए आया था। वह सेब की पैकिंग का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जवान कुलदीप सिंह
- फोटो : एसडीआरएफ फेसबुक पेज
एक दिन मजदूरों का मालिक से झगड़ा हो गया और नौ साल के बच्चे को छोड़कर वे लोग रात को ही गांव से चले गए। इसके बाद वह वहीं पर किसी तरह से गुजर बसर कर रहा है। युवक को अब अपने गांव, पिता का नाम कुछ भी याद नही है। जवान ने जब बात की तो पता लगा कि वह बिहार का रहने वाला है। उसने बताया कि उसके घर के पास बड़े-बड़े हवाई जहाज उड़ते थे। जवान ने शिवाजन को उसके घरवालों से मिलाने की ठान ली और उनकी मेहनत रंग भी लाई।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
उन्होंने इंटरनेट की मदद से उसके गांव का पता लगाया। बिहार में पुलिस से संपर्क कर उसके गांव का पता दिया तो परिवार की सारी जानकारी मिल गई। एसडीआरएफ ने शिवाजन की माता फूलादेवी पत्नी स्व. कृष्णा मांझी को उनके बेटे से मिलने और वापस ले जाने के लिए देहरादून बुलाया है। वह अपने बेटे रोहित के साथ देहरादून के लिए निकल चुकी हैं। वहीं एसडीआरएफ ने जवान को उनकी जागरुकता के लिए 2500 रुपये के नगद इनाम देने की घोषणा की है। यह जानकारी एसडीआरएफ ने अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।