सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड : चीन सीमा पर पहुंचे सेना के शीर्ष अधिकारी, अग्रिम चौकियों के निरीक्षण के लिए भरी उड़ान

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 22 Jun 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
galwan valley dispute latest news: Top army officers arrived at China border, flight to inspect forward posts
सेना के उच्च अधिकारी पहुंचे - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड के चमोली जिले से लगी चीन सीमा का जायजा लेने के लिए जोशीमठ में सेना के उच्च अधिकारी पहुंचे हुए हैं। यहां पहुंचे अधिकारियों ने आज सुबह भारत-चीन सीमा की अग्रिम चौकियों का निरीक्षण करने के लिए उड़ान भरी। सेना के अधिकारी दो हेलिकॉप्टर में नीति घाटी और एक हेलिकॉप्टर में माणा की ओर निकले। बताया जा रहा है कि बरेली से ले. जनरल यहां की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे हैं।

Trending Videos
galwan valley dispute latest news: Top army officers arrived at China border, flight to inspect forward posts
जोशीमठ पहुंचा ध्रुव हेलिकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला (File Photo)

डीडीहाट (पिथौरागढ़) सीमा पर चीन और नेपाल की गतिविधियों को देखते हुए भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त सतर्कता बरत रहीं हैं। सीमाओं पर तैनात अर्द्धसैनिक बलों के शीर्ष अधिकारियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नेपाल सरकार के भारतीय क्षेत्र कालापानी, लिपुपास, लिंपियाधूरा को अपने नक्शे में दिखाने और चीनी सैनिकों के लिपुपास में बैनर लहराकर टिनशेड हटाने की चेतावनी के बाद भारत, नेपाल और चीन सीमा को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
galwan valley dispute latest news: Top army officers arrived at China border, flight to inspect forward posts
नेपाल सीमा पर तैनात जवान - फोटो : अमर उजाला (File Photo)

इन सीमाओं पर सुरक्षा की तैयारियों को देखने के लिए सुरक्षा बलों के शीर्ष अधिकारी इन क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। शनिवार और रविवार को नेपाल-चीन सीमा का जायजा लेने के लिए आईटीबीपी, एसएसबी के आईजी, डीआईजी और सेना के कर्नल रैंक के अधिकारियों ने लिपुपास, कालापानी और नाभीढांग का जायजा लिया। सूत्रों के अनुसार ये शीर्ष अधिकारी कुछ दिन सीमा पर जवानों के साथ रह सकते हैं।

galwan valley dispute latest news: Top army officers arrived at China border, flight to inspect forward posts
नेपाल के सेनाध्यक्ष छांगरू पोस्ट पहुंचे - फोटो : अमर उजाला (File Photo)

नेपाल सीमा पर एसएसबी ने चप्पे-चप्पे पर अपने जवानों की तैनाती कर सुरक्षा कड़ी कर दी है। गलवां की घटना के बाद से लिपुपास में भी आईटीबीपी और भारतीय सेना ने 24 घंटे की कड़ी चौकसी शुरू कर दी है। नेपाल और चीन की तरफ से बॉर्डर पर किसी भी प्रकार की कोई हलचल की सूचना नहीं है, लेकिन भारतीय सुरक्षा बल दोनों सीमाओं पर 24 घंटे कड़ी चौकसी कर लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन
galwan valley dispute latest news: Top army officers arrived at China border, flight to inspect forward posts
नेपाल सीमा पर तैनात जवान - फोटो : अमर उजाला (File Photo)

नेपाल की ओर से कालापानी विवाद के बाद से एसएसबी ने सीमांत के महाकाली नदी के किनारे विभिन्न पोस्टों पर नेपाल सीमा में अपनी गश्त बढ़ा दी है। जवान सीमा पर हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रहे हैं। एसएसबी 11वीं वाहिनी के कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने कहा कि सीमा पर स्थिति सामान्य है। इस मौके पर असिस्टेंट कमांडेंट जोध सिंह, सहायक उपनिरीक्षक मनमोहन सिंह, रमेश सिंह, गब्बर सिंह, हेड कांस्टेबल भगवान चंद, महिला कांस्टेबल देवकी, अनीता आदि रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed