फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन पांच जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी की चेतावनी, पड़ेगी हाड़ गलाने वाली ठंड

Wed, 07 Feb 2018 06:24 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 07 Feb 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
Hailstorm rain and snowfall warning in five districts of uttarakhand
hailstorm
ठंड फिर से आपको कंपाने के लिए तैयार है। मौसम विभाग ने पांच जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।


 
Hailstorm rain and snowfall warning in five districts of uttarakhand
rain in dehradun
हालांकि, राजधानी दून समेत आसपास के क्षेत्रों में आज भी बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना बेहद कम है। लेकिन पांच पहाड़ी जिलों में आज बारिश और हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं कुछ जगह ओलावृष्टि की चेतावनी भी है।



 
Hailstorm rain and snowfall warning in five districts of uttarakhand
snowfall in uttarakhand
कुछ अन्य स्थानों पर तेज बौछार और ओले पड़ने का भी अनुमान है। जबकि, प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी हल्के बादल छाए रह सकते हैं।  सोमवार को राजधानी दून और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से बादल छाए रहे। बीच-बीच में कुछ समय के लिए हल्की धूप निकली, लेकिन कुछ देर बाद आसमान फिर बादलों से भर गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hailstorm rain and snowfall warning in five districts of uttarakhand
- फोटो : Amar Ujala

दिनभर सूरज और बादलों की आंख-मिचौली चलती रही। शाम को काले घने बादल छाए तो लगा कि अब बारिश हो सकती है, लेकिन कुछ देर बाद बादल काफी हद तक छंट गए। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी राजधानी क्षेत्र में ऐसा ही मौसम रहेगा।

विज्ञापन
Hailstorm rain and snowfall warning in five districts of uttarakhand
rain in dehradun

विभागीय बुलेटिन के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज बेहद हल्की बारिश हो सकती है। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फ भी गिर सकती है। वहीं, चकराता, मसूरी, नई टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़, मुक्तेश्वर और नैनीताल के कुछ इलाकों में तेज बौछार व ओले पड़ने की संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed