फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नहाने गंगनहर में गए, वहीं समा गए: कांवड़ लेकर निकले चार दोस्तों की मौत, लोग चिल्लाए पर बचा नहीं पाए, तस्वीरें

Fri, 31 Jul 2026 10:20 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 31 Jul 2026 10:20 PM IST
सार

चार नाबालिग दोस्त गंगनहर के गहरे पानी में डूब गए। चारों किशोरों को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया लेकिन गहरे पानी के डर से कोई गंगनगर में उतरकर बचा नहीं पाया।

विज्ञापन
Haridwar Kanwar Yatra 2026 For Minors Friends from chandigarh drown into gangnahar together
हरिद्वार में कावंड़ यात्री डूबे - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

हरिद्वार से गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की ओर निकले चार नाबालिग दोस्त गंगनहर के गहरे पानी में डूब गए। जल पुलिस और गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों को गंगनहर से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चारों दोस्त चंडीगढ़ के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

चारों किशोरों को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया लेकिन गहरे पानी के डर से कोई गंगनगर में उतरकर बचा नहीं पाया। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जल पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों को पानी से निकालकर जिला अस्पताल भेजा, जहां मृत घोषित कर दिया। परिजनों को जानकारी दे दी गई है।

Mussoorie: मूसलाधार बारिश से आफत; अचानक बढ़ा भट्टा फॉल का जलस्तर, 'रौद्र रूप' में दिखा झरना, तस्वीरें

Haridwar Kanwar Yatra 2026 For Minors Friends from chandigarh drown into gangnahar together
हरिद्वार में कांवड़ यात्रियों की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस के अनुसार, शिवांशु (16), नितीश (16) निवासी सेक्टर-30 बी, रोहित (17) निवासी सेक्टर-26, बाबूधाम कॉलोनी और भरत (16) निवासी सेक्टर-30 बी चंडीगढ़ के रहने वाले थे। सभी 30 जुलाई की रात कांवड़ लेने हरिद्वार पहुंचे थे।

Haridwar Kanwar Yatra 2026 For Minors Friends from chandigarh drown into gangnahar together
हरिद्वार में कांवड़ यात्रियों की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चारों दोस्तों ने हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ उठाई और शुक्रवार तड़के चंड़ीगढ़ की ओर चल दिए। जटवाड़ा पुल के पास पहुंचने के बाद वे अपने अन्य साथियों के आने का इंतजार करने लगे। गर्मी की वजह से करीब चार बजे चारों नहाने के लिए गंगनहर में उतर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar Kanwar Yatra 2026 For Minors Friends from chandigarh drown into gangnahar together
हरिद्वार में कांवड़ यात्रियों की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया गया कि गंगनहर में सिल्ट आने की वजह से पानी का प्रवाह बंद था। नहर में ज्यादातर जगह पानी नहीं था, बीच में कुछ स्थानों पर पानी जमा था।
विज्ञापन
Haridwar Kanwar Yatra 2026 For Minors Friends from chandigarh drown into gangnahar together
हरिद्वार में कांवड़ यात्रियों की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चारों इसी पानी में स्नान करने के लिए रेलिंग के पार चले गए। इसी दौरान अचानक वे गहरे पानी की चपेट में आ गए और एक के बाद एक चारों दोस्त पानी में डूबते चले गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed