{"_id":"6a6ccf922e2ecc6b2005fdac","slug":"haridwar-kanwar-yatra-2026-for-minors-friends-from-chandigarh-drown-into-gangnahar-together-2026-07-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नहाने गंगनहर में गए, वहीं समा गए: कांवड़ लेकर निकले चार दोस्तों की मौत, लोग चिल्लाए पर बचा नहीं पाए, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाने गंगनहर में गए, वहीं समा गए: कांवड़ लेकर निकले चार दोस्तों की मौत, लोग चिल्लाए पर बचा नहीं पाए, तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 31 Jul 2026 10:20 PM IST
सार
चार नाबालिग दोस्त गंगनहर के गहरे पानी में डूब गए। चारों किशोरों को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया लेकिन गहरे पानी के डर से कोई गंगनगर में उतरकर बचा नहीं पाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरिद्वार से गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की ओर निकले चार नाबालिग दोस्त गंगनहर के गहरे पानी में डूब गए। जल पुलिस और गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों को गंगनहर से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चारों दोस्त चंडीगढ़ के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
चारों किशोरों को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया लेकिन गहरे पानी के डर से कोई गंगनगर में उतरकर बचा नहीं पाया। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जल पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों को पानी से निकालकर जिला अस्पताल भेजा, जहां मृत घोषित कर दिया। परिजनों को जानकारी दे दी गई है।
हरिद्वार में कांवड़ यात्रियों की मौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के अनुसार, शिवांशु (16), नितीश (16) निवासी सेक्टर-30 बी, रोहित (17) निवासी सेक्टर-26, बाबूधाम कॉलोनी और भरत (16) निवासी सेक्टर-30 बी चंडीगढ़ के रहने वाले थे। सभी 30 जुलाई की रात कांवड़ लेने हरिद्वार पहुंचे थे।
3 of 5
हरिद्वार में कांवड़ यात्रियों की मौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चारों दोस्तों ने हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ उठाई और शुक्रवार तड़के चंड़ीगढ़ की ओर चल दिए। जटवाड़ा पुल के पास पहुंचने के बाद वे अपने अन्य साथियों के आने का इंतजार करने लगे। गर्मी की वजह से करीब चार बजे चारों नहाने के लिए गंगनहर में उतर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हरिद्वार में कांवड़ यात्रियों की मौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया गया कि गंगनहर में सिल्ट आने की वजह से पानी का प्रवाह बंद था। नहर में ज्यादातर जगह पानी नहीं था, बीच में कुछ स्थानों पर पानी जमा था।
विज्ञापन
5 of 5
हरिद्वार में कांवड़ यात्रियों की मौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चारों इसी पानी में स्नान करने के लिए रेलिंग के पार चले गए। इसी दौरान अचानक वे गहरे पानी की चपेट में आ गए और एक के बाद एक चारों दोस्त पानी में डूबते चले गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।