{"_id":"680a1df2c1955e135106f75a","slug":"hemkund-sahib-yatra-2025-now-25-army-personnel-removing-snow-20-feet-high-iceberg-photos-2025-04-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hemkund Sahib: घांघरिया से अटलाकोटी तक बर्फ के बीच जवानों ने बनाया रास्ता, पसरे 20 फीट ऊंचे हिमखंड, तसवीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hemkund Sahib: घांघरिया से अटलाकोटी तक बर्फ के बीच जवानों ने बनाया रास्ता, पसरे 20 फीट ऊंचे हिमखंड, तसवीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 24 Apr 2025 05:05 PM IST
सार
Hemkund Sahib Yatra 2025: हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को यात्रियों के लिए खुल जाएंगे। इसे देखते हुए यात्रा मार्ग पर पड़े हिमखंडों व मार्ग पर पड़ी बर्फ को हटाने का काम जारी है।
विज्ञापन
1 of 5
हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाते जवान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सेना और गुरुद्वारा के सेवादारों की ओर से बर्फ हटाने का काम जारी है। बृहस्पतिवार को सेना के जवानों ने घांघरिया से अटलाकोटी तक बर्फ हटाकर रास्ता खोल दिया है। शुक्रवार को जवान हेमकुंड साहिब पहुंच जाएंगे और फिर वहां से बर्फ हटाने का काम शुरू किया जाएगा।
हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए बीते शनिवार को 418 इंजीनियरिंग कोर के 25 जवान सूबेदार जितेंद्र मल व हवलदार अमरदीप सिंह के नेतृत्व में घांघरिया पहुंच गए थे। साथ ही गुरुद्वारे के 18 सेवादार भी घांघरिया पहुंचे। मौसम खराब होने पर मंगलवार से बर्फ हटाने का काम शुरू हुआ था।
हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाते जवान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार तक जवानों ने घांघरिया से अटलाकोटी तक बर्फ हटाकर रास्ता खोल दिया। अब शुक्रवार को जवान और सेवादार हेमकुंड साहिब पहुंच जाएंगे।
3 of 5
हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाते जवान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहां पर शौचालय, दरबार साहब के द्वार, डिस्पेंसरी और लंगर हॉल को खोला जाएगा। लक्ष्मण लोकपाल मंदिर का रास्ता भी बनाया जाएगा। हेमकुंड साहिब में बर्फ हटाने के बाद घांघरिया की तरफ बर्फ हटाते हुए रास्ता बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाते जवान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हेमकुंड साहिब मार्ग पर अटलाकोटी में बड़े हिमखंड पसरे हुए हैं। इन्हें काटने में सेना के जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। इस बार जवान अपने साथ हैंड स्नो कटर भी ले गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
हेमकुंड यात्रा मार्ग पर जवान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिस स्थान पर बर्फ सख्त होगी वहां स्नो कटर से बर्फ हटाई जाएगी। यह बिजली से चलता है। इसके लिए गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से बिजली की व्यवस्था भी कराई जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।