{"_id":"65c8a5441728312e010d17a7","slug":"huge-crowd-in-uttarakhand-cm-pushkar-singh-dhami-roadshow-in-champawat-photos-2024-02-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CM Dhami Road Show: हर तरफ धामी...धामी की गूंज, छत से लेकर सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Dhami Road Show: हर तरफ धामी...धामी की गूंज, छत से लेकर सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, देखें तस्वीरें
संग्ज्यू-2024 कार्यक्रम में शामिल होने चंपावत पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज लोहाघाट में रोड शो किया। सीएम के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान लोगों ने जमकर फूल बरसाए। साथ ही धामी-धामी के नारे भी लगाए।
पहली बार लोहाघाट पहुंचे मुख्यमंत्री को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचेl करीब एक किलोमीटर के रोड शो के दौरान छत से लेकर सड़कों के दोनों ओर लोगों की भीड़ रही। शहर के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ सीएम का स्वागत किया।
2 of 6
रोड शो में फूल बरसाती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
सीएम ने रोड शो में शामिल सभी लोगों का आभार जताया। वहीं, जनसभा को भी संबोधित किया। कहा कि हमारी मातृशक्ति हमारी ताकत है। हमारी सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
3 of 6
सीएम धामी का रोड शो
- फोटो : अमर उजाला
सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिना राम मंदिर बनना मुश्किल था। आज पीएम मोदी के कारण अयोध्या में मंदिर बना। कश्मीर में 370 समाप्त हुआ। पीएम ने देश में महिलाओं के लिए सबसे अधिक काम किए। उनसे सवाल करना चाहिए जिन्होंने 60 साल में महिलाओं के लिए कोई काम नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सीएम धामी के रोड को छतों से देखती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
सीएम धामी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हल्द्वानी में हुई घटना में शामिल उपद्रवियों और अराजक तत्वों पर कार्रवाई लगातार जारी है।
विज्ञापन
5 of 6
सीएम धामी का रोड शो
- फोटो : अमर उजाला
सभी दंगाइयों को एक-एक करके गिरफ्तार किया जा रहा है। जो भी प्रदेश में अवैध अतिक्रमण है उस पर कार्रवाई निश्चित तौर पर होगी, इस अभियान को रोका नहीं जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।