{"_id":"6adc871d16680eb0b808f73e","slug":"video-asha-workers-took-out-a-protest-rally-in-champawat-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंपावत: आशा वर्कर्स ने निकाली आक्रोश रैली, 22 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत: आशा वर्कर्स ने निकाली आक्रोश रैली, 22 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच का ऐलान
चंपावत जिले में उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर मोटर स्टेशन चंपावत से कलेक्ट्रेट परिसर तक विरोध प्रदर्शन करते हुए आक्रोश रैली निकाली। उन्होंने मांगों का जल्द समाधान नहीं होने पर 22 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच करने का ऐलान किया है। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की भी चेतावनी दी है।
शनिवार को उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के बैनर तले जिलाध्यक्ष सरस्वती पुनेठा के नेतृत्व में आशा वर्कर्स ने चंपावत मोटर स्टेशन से कलेक्ट्रेट परिसर तक विरोध प्रदर्शन करते हुए आक्रोश रैली निकाली। जिलाध्यक्ष सरस्वती पुनेठा ने कहा कि प्रदेश सरकार आशाओं का शोषण कर रही है। उनसे कई तरह के काम कराए जा रहे हैं। वेतन बहुत कम दिया जा रहा है। ऐसे में सभी आशा वर्कर्स के सामने अपना घर चलाने की चुनौती बनी हुई है। उन्होंने कहा कि लगातार महंगाई बढ़ रही है। इतने कम पैसे में घर का खर्च चलाना और जरूरी काम करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि अब वे सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। मांगें नहीं माने जाने पर प्रदेशभर की आशा कार्यकर्ताएं 22 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगी। इसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगी। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष रीता सिंह, रुक्मणि जोशी, हेमा जोशी, विनीता पांडेय, ज्योति उपाध्याय, कविता भट्ट, धनी मेहता, ममता बिष्ट, पुष्पा बोहरा, तनुजा पांडेय, कमला जोशी आदि मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।