फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   2770 narcotic capsules and tablets recovered from the car in banbasa

बनबसा: कार से 2770 नशीले कैप्सूल-टैबलेट बरामद, आरोपी गिरफ्तार; विक्रम ने कुमाऊं में सप्लाई की बात कबूली

Sat, 24 Oct 2026 03:26 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: Heera Updated Sat, 24 Oct 2026 03:26 PM IST
सार

चंपावत के बनबसा में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट कार से 2770 नशीले कैप्सूल-टैबलेट बरामद किए। आरोपी चालक विक्रम सिंह (35) को गिरफ्तार कर कार सीज कर दी गई। 

विज्ञापन
2770 narcotic capsules and tablets recovered from the car in banbasa
आरोपी विक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनबसा पुलिस ने 23 अक्तूबर को चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट कार से 2770 नशीले कैप्सूल और टैबलेट बरामद किए। पुलिस ने कार चालक विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। तस्करी में प्रयुक्त कार को भी सीज कर दिया गया है। 

विज्ञापन


धनुषपुल चौकी के पूर्वी छोर पर खटीमा की ओर से आ रही सफेद स्विफ्ट कार (यूके06बीडी5048) को रोका गया था। तलाशी के दौरान चालक के कब्जे से एक लाल-सफेद बैग में नशीली दवाएं मिलीं। चंपावत की औषधि निरीक्षक हर्षिता ने मौके पर बरामद दवाओं की तकनीकी जांच की। उन्होंने पुष्टि की कि ये दवाएं एनडीपीएस अधिनियम के तहत नियंत्रित श्रेणी में आती हैं। बरामद दवाओं में डाइसाइक्लोमाइन एचसीएल, ट्रामाडोल एचसीएल, एसिटामिनोफेन, प्रेगाबालिन कैप्सूल और टैपेंटाडोल टैबलेट शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी से 4000 रुपये नकदी और एक ओप्पो मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी विक्रम सिंह (35) बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र का निवासी है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने खुद को डी. फार्मा धारक बताते हुए कुमाऊं क्षेत्र में नशीली गोलियों की सप्लाई करने की बात कबूली। आरोपी ने बताया कि उसने ये दवाएं पीलीभीत के डिस्ट्रीब्यूटर मोहम्मद कामरान से खरीदी थीं। बनबसा थाने में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस अब सप्लाई नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशीली गोलियों की सप्लाई करने वाले एमआर (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) को गिरफ्तार किया गया है। चेकिंग के दौरान आरोपी के कब्जे से 2,770 नशीले कैप्सूल और टैबलेट बरामद हुए। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
- रेखा यादव, एसपी, चंपावत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed