फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश के नामी ज्योतिष मुफ्त में बताएंगे कब चमकेगा आपका भाग्य, यहां होगा सारी परेशानियों का निदान...

Tue, 23 Apr 2019 10:06 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Apr 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
India famous astrologers Will comes in Amar ujala Jyotish mahakumbh 2019 in dehradun 

एक और दो मई को देहरादून में आयोजित अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में देशभर से तकरीबन 150 ज्योतिष आ रहे हैं। ऐसे में अगर आपकी कोई भी परेशानी है या भविष्य के बारे में कुछ जानना है तो बस यहां पहुंच जाएं, आपकी सारी परेशानियों का समाधान हो जाएगा। 

India famous astrologers Will comes in Amar ujala Jyotish mahakumbh 2019 in dehradun 
ज्योतिषाचार्य लेखराज शर्मा - फोटो : अमर उजाला

महाकुंभ में पंडित लेखराज शर्मा विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। उनकी खासियत है कि वह हाथ देखकर कुंडली बना देते हैं। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला निवासी पंडित लेखराज शर्मा को ज्योतिष के क्षेत्र में उनकी अनोखी व उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कई अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। जातक का हाथ देखकर वे उसकी सही जन्मतिथि, जन्म स्थान और जन्म समय बता देते हैं। इस मामले में पंडित शर्मा देश के बिरले ज्योतिषी हैं।

India famous astrologers Will comes in Amar ujala Jyotish mahakumbh 2019 in dehradun 
ज्योतिषाचार्य के. ए. दुबे पद्मेश - फोटो : अमर उजाला

वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में ज्योतिषाचार्य के. ए. दुबे पद्मेश बहुत बड़ा और प्रतिष्ठित नाम हैं। उन्होंने ज्योतिष पर कई किताबें भी लिखी हैं। उनके पढ़ाए हुए कितने ही छात्र आज देश-दुनिया में ज्योतिष विद्या के माध्यम से लोगों की समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। उनकी कई भविष्यवाणियां समय-समय पर सही साबित हो चुकीं हैं। पिछले 40 वर्षों से अधिक समय से वह कन्याओं की कुंडलियां नि:शुल्क बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
India famous astrologers Will comes in Amar ujala Jyotish mahakumbh 2019 in dehradun 
पं. सतीश शर्मा - फोटो : अमर उजाला

वास्तु को लेकर अगर कोई समस्या है तो आपके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात पंडित सतीश शर्मा इस महाकुंभ में उपलब्ध रहेंगे। पंडित सतीश शर्मा को वास्तु के क्षेत्र में विशिष्ट सम्मान हासिल है। वह नक्शा देखते ही भवन के सारे गुण और दोष बता देते हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ  स्ट्रोलॉजिकल साइंसेज के उपाध्यक्ष और ज्योतिष मंथन पत्रिका के मुख्य संपादक पंडित सतीश शर्मा के वास्तु ज्ञान का लोहा भारत ही नहीं विदेशों में भी माना जाता है।

विज्ञापन
India famous astrologers Will comes in Amar ujala Jyotish mahakumbh 2019 in dehradun 
शिवानी खेतान, टैरोकार्ड रीडर - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में शामिल होने के लिए आ रहीं टैरोकार्ड रीडर शिवानी खेतान को देखते ही सकारात्मक ऊर्जा का एहसास होता है। शिवानी खेतान इस ज्ञान से लाखों लोगों के मन को शांति प्रदान करती हैं। कई मीडिया हाउस में सेवाएं देने के साथ ही वह आध्यात्मिक उपचार के लिए भी जानी जाती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed