फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेना में भर्ती होने के लिए उमड़े युवाओं का छलका दर्द, बोले, 'बेरोजगारी तकलीफ देती है साहब'

Mon, 26 Nov 2018 08:18 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 26 Nov 2018 08:18 AM IST
विज्ञापन
Indian Army Bharti Rally youth worried about Unemployment
indian army

सेना में शामिल होने का जज्बा लिए भर्ती रैली मं पहुंचे युवाओं का दर्द छलक पड़ा। युवाओं ने इसे लेकर बेबाकी से अपनी बातें रखी। युवाओं में भर्ती को लेकर उत्साह है। उनका कहना है कि बेरोजगारी परेशान करती है लेकिन फौज में भर्ती होने के लिए उनकी मेहनत जरूर काम आएगी, उन्हें ऐसा भरोसा है। 

Indian Army Bharti Rally youth worried about Unemployment
indian army

आज अल्मोड़ा जिले के युवाओं के लिए भर्ती शुरू हो गई है। जीडी और ट्रे़ड्समैन जैसे पदों के लिए शैक्षिक योग्यता 10वीं पास है लेकिन ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे युवा भी भर्ती में शामिल होने को पहुंचे हैं। तिकोनिया में सड़क किनारे और पार्कों में बैठे युवाओं से अमर उजाला ने बात की तो युवाओं ने बेबाकी से अपनी बात रखी। 

Indian Army Bharti Rally youth worried about Unemployment
indian army

सल्ट अल्मोड़ा से आए बीए द्वितीय वर्ष के छात्र भरत सिंह रावत, बीए प्रथम वर्ष के  धर्मेंद्र और बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे करन सिंह ने बताया कि उन्होंने सेना में शामिल होने की ही ठानी है। धार गांव द्वाराहाट निवासी बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र नरेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रेड्समैन की भर्ती में शामिल होने आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Army Bharti Rally youth worried about Unemployment
indian army

तीसरी बार सेना भर्ती में आए हैं। जब तक सेना में भर्ती नहीं हो जाते तब तक प्रयास करते रहेंगे। जीडी भर्ती में शामिल होने आए काकड़ीघाट निवासी बीए द्वितीय वर्ष के छात्र वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बेरोजगारी की वजह से तकलीफ तो बहुत होती है लेकिन सेना में शामिल होने का लक्ष्य कभी निराश नहीं होने देता। 

विज्ञापन
Indian Army Bharti Rally youth worried about Unemployment
indian army

द्वाराहाट निवासी बीए प्रथम वर्ष के छात्र मोहन सिंह अधिकारी, करन कुमार और बीए द्वितीय वर्ष के राहुल सिंह अधिकारी ने बताया कि सेना में शामिल होने का सपना स्कूली दिनों से ही देख लिया था। ऐसे में किसी दूसरी नौकरी के बारे में कभी सोचा ही नहीं। सेना में शामिल होकर देशसेवा करने का ही लक्ष्य है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed