फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Joshimath: पीड़ितों से मिले राज्यमंत्री अजय भट्ट, छलके लोगों के आंसू, बोले- आखिर हमें किस गुनाह की सजा मिल रही

Tue, 10 Jan 2023 04:39 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 10 Jan 2023 04:39 PM IST
विज्ञापन
Joshimath Sinking: Unsafe buildings demolished people crying for their houses Uttarakhand news in Hindi
पीड़ितों से मिले अजय भट्ट - फोटो : अमर उजाला

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट मंगलवार को आपदा प्रभावित क्षेत्र जोशीमठ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आर्मी कैंप सहित नगर क्षेत्र के सुनील वार्ड, जेपी कालोनी, नरसिंह मंदिर, गांधीनगर में क्षतिग्रस्त भवनों का निरीक्षण किया और प्रभावित लोगों से मिले। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि केंद्र और राज्य सरकार इस प्राकृतिक आपदा से लोगों को निकालने में हर संभव मदद करेगी।



Joshimath Sinking: ...तो इसलिए हो रहा जोशीमठ में भू-धंसाव, पांच रिपोर्ट...पांच वजहें, पढ़ें क्या है असली कारण

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इस मामले में पल-पल की खबर ले रहे हैं। केंद्र सरकार से हर सभव मदद दी जा रही है। लोगों ने कहा कि यह कष्टकारी है कि हमें अपने घर छोड़ने पड़ रहे हैं। हमारे मन में यह सवाल कौंद रहा है कि आखिर हमको किस गुनाह की सजा मिल रही है। 

Joshimath: अब बस मौसम न ले परीक्षा...बारिश हुई तो और बिगड़ सकते हैं जोशीमठ के हालात, गहरा सकती हैं दरारें

Joshimath Sinking: Unsafe buildings demolished people crying for their houses Uttarakhand news in Hindi
पीड़ितों से मिले अजय भट्ट - फोटो : अमर उजाला

जोशीमठ में आई आपदा से लोग गमजदा हैं। प्रशासन असुरक्षित घरों से लोगों को राहत शिविरों में पहुंचा रहा है। पुरखों की ओर से बनाए और अपनी जमा पूंजी लगाकर खड़े किए सपनों के घरों को छोड़ते समय लोग भावुक हो रहे हैं। भारी मन से घर का सामान कंधे पर रखकर लोग शिविरों की ओर रुख कर रहे हैं। 

Joshimath Sinking: Unsafe buildings demolished people crying for their houses Uttarakhand news in Hindi
जोशीमठ में घरों को छोड़ते हुए भावुक हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

कुछ दिनों पहले तक जिन मकानों में चहल पहल रहती थी, लोग सुख-दुख को आस पड़ोस में बांटकर साझा करते थे वे बड़ी-बड़ी दरारों में तब्दील होकर वीरान होने लगे हैं। जिन घरों को प्रशासन ने असुरक्षित घोषित कर दिया है वहां रहने वाले लोग अब अपने घर छोड़कर शिविर में जा रहे हैं। मनोहर बाग वार्ड में रहने वाली उत्तरा देवी के मकान को प्रशासन ने असुरक्षित घोषित कर लाल निशान लगा दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Joshimath Sinking: Unsafe buildings demolished people crying for their houses Uttarakhand news in Hindi
सामान लेकर निकले लोग - फोटो : अमर उजाला

सिंहधार वार्ड की रहने वाली मंदोदरी देवी, गोदांबरी देवी, हेमलता देवी नगर पालिका के सभागार में पहले ही शिफ्ट हो चुकी हैं लेकिन घर के बारे में बात करते ही उनकी आंखों से आंसू छलक रहे हैं। उनका कहना है कि घर वीरान पड़े हैं और वे शिविरों में जीवन गुजार रहे हैं।

विज्ञापन
Joshimath Sinking: Unsafe buildings demolished people crying for their houses Uttarakhand news in Hindi
घर छोड़कर जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला

नगर में भू-धंसाव से मकानों में आईं दरारों से कई परिवार बेघर हो गए हैं। लोगों के रिश्तेदार उनसे मिलने के लिए पहुंच रहे हैं तो कोई फोन पर रिश्तेदारों से हालचाल पूछ रहा है। नगर में भी एक दूसरे को जानने वाले शिविरों में जाकर लोगों से मिलकर उनकी समस्या पूछ रहे हैं। साथ ही किसी भी तरह की जरूरत होने पर मदद करने की भी पेशकश कर रहे हैं। सोमवार को तपोवन से विमला देवी अपनी रिश्तेदार उत्तरा देवी से मिलने आईं और हरसंभव मदद की बात कही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed