{"_id":"62d11b3cd231d64ccc3b5f15","slug":"kanwar-yatra-2022-noida-youth-took-soldier-statue-in-his-kanwar-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanwar Yatra 2022: नोएडा के मोनू ने जीता सभी का दिल, कांवड़ के रूप में लेकर निकले फौजी की प्रतिमा, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanwar Yatra 2022: नोएडा के मोनू ने जीता सभी का दिल, कांवड़ के रूप में लेकर निकले फौजी की प्रतिमा, देखें तस्वीरें
शिवा अग्रवाल, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 15 Jul 2022 01:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फौजी की प्रतिमा लेकर निकले शिवभक्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कांवड़ मेले के पहले दिन लाखों कांवड़ियों के साथ हरिद्वार आए ग्रेटर नोएडा के मोनू ने हर शख्स का दिल जीत लिया। भगवान शिव के प्रति आस्था के साथ-साथ मोनू में देश की सीमाओं पर खड़े जवानों के प्रति भी जज्बा दिखा। मोनू फौजी की प्रतिमा सिर पर रखकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर ग्रेटर नोएडा के लिए पैदल निकल पड़े। उनके जज्बे को हर किसी ने सलाम किया।
कोरोना के चलते दो साल बाद शुरू हुई कांवड़ यात्रा में इस बार आस्था और देशभक्ति का अनोखा संगम नजर आ रहा है। इस अमिट छाप में श्रद्धा और देश समर्पण की भावना शिवभक्तों में देखते ही बनती है।
दरअसल, शिवभक्त इस बार बड़ी संख्या में गंगा जल के साथ राष्ट्र की शान तिरंगा भी साथ लेकर चल रहे हैं। शिवभक्तों में भक्ति का सुरूर और राष्ट्र के लिए जुनून इस यात्रा को और भी महत्वपूर्ण बना रहा है। गुरुवार को लाखों कांवड़िए पहले दिन गंगाजल लेने पहुंचे। इन्हीं कांवड़ियों के बीच मोनू ने अपनी अलग छाप छोड़ी।
2 of 5
फौजी की प्रतिमा लेकर निकले शिवभक्त
- फोटो : अमर उजाला
मोनू ग्रेटर नोएडा के गांव छपरोला के रहने वाले हैं। 26 वर्षीय मोनू कांवड़ के रूप में एक फौजी का प्रतिमा लेकर पहुंचे हैं। हरकी पैड़ी पर स्वयं स्नान करने के बाद उन्होंने प्रतिमा को स्नान कराया। इसके बाद गंगाजल लिया और कांवड़ के रूप में फौजी के प्रतिमा को सिर पर रखकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
3 of 5
फौजी की प्रतिमा लेकर निकले शिवभक्त
- फोटो : अमर उजाला
कांवड़ रूट पर पैदल सिर में फौजी काप्रतिमा देखकर हर कोई हैरान रहा। लोगों ने उनके जज्बे को सलाम किया। मोनू ने बताया कि प्रतिमा को वह बस में लेकर आए थे, लेकिन गंगा स्नान के बाद कांवड़ के रूप में सिर में रखकर ग्रेटर नोएडा के अपने गांव तक पैदल ही जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फौजी की प्रतिमा लेकर निकले शिवभक्त
- फोटो : अमर उजाला
मोनू ने बताया कि पुलवामा हमले की घटना ने उनको बहुत आहत किया। सैनिकों के सम्मान के लिए उन्होंने श्रावण में कांवड़ के रूप में फौजी के प्रतिमा ले जाने का प्रण किया था। प्रण पूरा करने की शुरुआत हरिद्वार से कर दी है।
विज्ञापन
5 of 5
शिवभक्त
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि प्रतिमा देखकर लोगों में देश और फौजी के प्रति सम्मान बढ़ेगा। उनका यही सपना है। मोनू के साथ यश, ऋतिक और पुष्कर भी साथ हैं, जो कांवड़ लेकर चल रहे हैं। मोनू ने बताया कि 2019 में वह कांवड़ लेकर जा चुके हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।