फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आस्था का सैलाब: बारिश में भी नहीं थमे भोले के भक्तों के कदम, अनोखी कांवड़ बढ़ा रहीं आकर्षण, तस्वीरें

Wed, 12 Jul 2023 07:51 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 12 Jul 2023 07:51 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra 2023 Huge Crowd in Haridwar even Rainfall  Big and Unique Kanwar photos
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

कांवड़ मेला चरम पर पहुंच गया है और रोजाना लाखों कांवड़िए गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं। भारी बारिश से हाईवे पर जगह-जगह जलभराव होने के बाद भी शिवभक्तों के कदम नहीं रुक रहे हैं। शिवभक्त भक्ति गीतों पर थिरकते हुए अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं।



यात्रा के बीच आस्था के अनोखे रंग देखने को मिल रहे हैं। एक हजार से लेकर 10 लाख रुपये और इससे अधिक महंगी कांवड़ ले जाई जा रही है। विभिन्न मंदिरों के प्रारूप वाली कांवड़ आकर्षण का केंद्र बन रही है।

Badrinath Highway: पातालगंगा और छिनका में हुआ भारी भूस्खलन, हाईवे बंद होने से जगह-जगह फंसे 7000 तीर्थयात्री

श्रावण मास की कांवड़ यात्रा में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब सहित विभिन्न राज्यों से लाखों कांवड़िए प्रतिदिन हरिद्वार पहुंच रहे हैं और गंगाजल भरकर रवाना हो रहे हैं। नौ दिन के अंदर दो करोड़ से अधिक शिवभक्त गंगाजल भर चुके हैं। नहर पटरी के साथ ही हाईवे पर शिवभक्तों का कारवां आगे बढ़ रहा है। अलग-अलग प्रकार की भव्य कांवड़ देख हर कोई आकर्षित हो रहा है।

Kanwar Yatra 2023 Huge Crowd in Haridwar even Rainfall  Big and Unique Kanwar photos
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

देशभक्ति से लेकर भगवान राम का मंदिर, केदारनाथ मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, पशुपतिनाथ मंदिर के प्रारूप वाली कांवड़ देखने को मिल रही है। पंतद्वीप चमगादड़ टापू और बैरागी कैंप में इन कांवड़ों को तैयार किया जा रहा है।

Kanwar Yatra 2023 Huge Crowd in Haridwar even Rainfall  Big and Unique Kanwar photos
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के फरीदाबाद से आए शिवभक्त पंकज चौधरी, विशाल ने बताया कि वर्ष 2016 से लगातार वह कांवड़ लेकर जा रहे हैं। पहले पशुपतिनाथ मंदिर और भगवान राम के मंदिर वाली कांवड़ ले जा चुके हैं। इस साल राम मंदिर वाली ही कांवड़ लेकर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanwar Yatra 2023 Huge Crowd in Haridwar even Rainfall  Big and Unique Kanwar photos
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

अब धर्मनगरी में डाक कांवड़ियों का रेला उमड़ा पड़ा है। हाईवे से लेकर शहर के अंदर भी डाक कांवड़िए नजर आ रहे हैं जबकि पैदल जा रहे शिवभक्त भी काफी संख्या में शहर के अंदर से होकर गुजर रहे हैं। अब अगले दो दिनों तक करोड़ों की संख्या में डाक कांवड़िए गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की ओर लौटेंगे। 

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2023 Huge Crowd in Haridwar even Rainfall  Big and Unique Kanwar photos
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सपहले दिन पहले दिन एक लाख 10 हजार, दूसरे दिन 8 लाख 50 लाख, तीसरे 10 लाख 50 हजार, चौथे दिन 15 लाख 20 हजार पांचवें दिन 22 लाख 25 हजार, छठे दिन 32 लाख 40 हजार, सातवें दिन 45 लाख 10 हजार शिवभक्तों ने गंगा जलभरा था। आठवें दिन 57 लाख 20 हजार शिवभक्त गंगाजल भरकर रवाना हुए हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed