फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिवभक्ति का महाकुंभ: हरिद्वार से 1.09 करोड़ से ज्यादा ने उठाया जल,तस्वीरों में देखिए आस्था का अद्भुत नजारा

Mon, 03 Aug 2026 10:19 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 03 Aug 2026 10:19 PM IST
सार

तड़के से ही हरकी पैड़ी, नीलधारा, भीमगोड़ा, चंडीघाट और प्रमुख कांवड़ मार्गों पर सुबह से ही शिवभक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। गंगाजल भरने के बाद श्रद्धालुओं का कारवां लगातार अपने गंतव्य की ओर बढ़ता रहा।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2026 Over One Crore devotees Collect gangajal  from Haridwar Witness see Pictures
हरिद्वार कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

कांवड़ यात्रा अपने चरम पर है। धीरे-धीरे भोले के भक्तों की संख्या बढ़ रही है। मेला नियंत्रण भवन से जारी आंकड़ों के अनुसार,  सोमवार को शाम छह बजे तक 32 लाख 25 हजार कांवड़ यात्री हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा शुरू होने से अब तक गंगाजल लेकर लौटने वाले श्रद्धालुओं की संख्या एक करोड़ नौ लाख 10 हजार पहुंच गई है। अब मंगलवार को पंचक खत्म होने के बाद शिवभक्तों का महासैलाब उमड़ेगा।



सोमवार की तड़के से ही हरकी पैड़ी, नीलधारा, भीमगोड़ा, चंडीघाट और प्रमुख कांवड़ मार्गों पर सुबह से ही शिवभक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। गंगाजल भरने के बाद श्रद्धालुओं का कारवां लगातार अपने गंतव्य की ओर बढ़ता रहा।

Kanwar Yatra: कल हरिद्वार पहुंचेंगे सीएम धामी, भक्तों पर होगी पुष्पवर्षा, चरण वंदन कार्यक्रम में होंगे शामिल

Kanwar Yatra 2026 Over One Crore devotees Collect gangajal  from Haridwar Witness see Pictures
हरिद्वार कांवड़ यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस और प्रशासन की टीमें भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन और सुरक्षा व्यवस्था संभालने में दिनभर जुटी रहीं। वहीं, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस समय पंचक चल रहा है, जिसका समापन मंगलवार को होगा।

Kanwar Yatra 2026 Over One Crore devotees Collect gangajal  from Haridwar Witness see Pictures
हरिद्वार कांवड़ यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंचक समाप्त होने के बाद कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में और तेजी आने की संभावना जताई जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि शिवभक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मेला क्षेत्र और कांवड़ मार्गों पर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सभी संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। यातायात, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की लगातार निगरानी की जा रही है। पंचक खत्म होने के बाद शिवभक्तों की संख्या में तेजी से इजाफा होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanwar Yatra 2026 Over One Crore devotees Collect gangajal  from Haridwar Witness see Pictures
हरिद्वार कांवड़ यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कांवड़ मेले के शुरुआती दिनों में अपेक्षाकृत शांत रहा कनखल का बैरागी कैंप अब डाक ड़ यात्रियों की आमद के साथ पूरी तरह आबाद होने की तैयारी में है। चार अगस्त को पंचक समाप्त होते ही डाक कांवड़ यात्रियों के बड़े जत्थे हरिद्वार पहुंचने शुरू हो जाएंगे। इसे देखते हुए प्रशासन ने बैरागी कैंप की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। अगले कुछ दिनों में पूरा क्षेत्र वाहनों, शिवभक्तों और अस्थायी बाजारों की चहल-पहल से गुलजार नजर आएगा।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2026 Over One Crore devotees Collect gangajal  from Haridwar Witness see Pictures
हरिद्वार कांवड़ यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बैरागी कैंप हर साल डाक कांवड़ यात्रियों के लिए सबसे अहम पड़ावों में शामिल रहता है। जलाभिषेक से करीब पांच दिन पहले यहां हजारों डाक कांवड़िए अपने वाहनों के साथ पहुंचते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्किंग स्थलों को तैयार कर लिया गया है। पुलिस ने पार्किंग और निकासी मार्गों पर बैरिकेडिंग कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने की कवायद शुरू कर दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed