फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'केदारनाथ' की शूटिंग पूरी कर लौटे सुशांत और सारा, लेकिन ये खास बातें नहीं जानते होंगे आप

Tue, 10 Oct 2017 06:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Tue, 10 Oct 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
kedarnath movie shooting complete in uttarakhand
सारा अली खान, बॉलीवुड, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : ani

केदारनाथ फिल्म की करीब एक महीने की शूटिंग पूरी कर सु्शांत सिंह राजपूत और सारा अली खान वापस मुंबई लौट गए। चलिए जानते हैं  इस सफर की कुछ खास बातें...

kedarnath movie shooting complete in uttarakhand
kedarnath

फिल्म के निर्माता-निर्देशक अभिषेक कपूर हैं। यह फिल्म वर्ष 2013 में आई केदारनाथ आपदा पर आधारित है। यूनिट से जुड़े अमित मेहता ने बताया कि तीस दिन तक केदार घाटी में केदारनाथ, त्रियुगीनारायण, गौरीकुंड, सोनप्रयाग और चोपता में शूटिंग की गई।

kedarnath movie shooting complete in uttarakhand
kedarnath

इस दौरान त्रियुगीनारायण में केदारनाथ आपदा में मिट चुका प्रमुख पड़ाव रामबाड़ा का सेट तैयार किया गया था।  गौरतलब है कि आपदा में रामबाड़ा का नामोनिशान मिट गया था। यूनिट चार दिन केदारनाथ और दो दिन गौरीकुंड में रही। यूनिट में शामिल सुशांत और सारा समेत ढाई सौ लोगों की टीम शनिवार को मुंबई लौट गई। उन्होंने बताया कि फिल्म अगले वर्ष जुलाई तक रिलीज होने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kedarnath movie shooting complete in uttarakhand
kedarnath

हिंदी फिल्म केदारनाथ स्थानीय लोगों को रोजगार देने के मामले में भी खरी साबित हुई। जिले में एक माह की शूटिंग में फिल्म पर लगभग 9 करोड़ रुपये खर्च हुए, जिसमें करीब 3 करोड़ रुपये फिल्म में काम करने वाले स्थानीय लोगों, पोर्टर, घोड़ा-खच्चर संचालक और अन्य कारीगरों को मिले। फिल्म के जरिए आने वाले समय में बड़े बैनर की फिल्म व सीरियल शूट के साथ स्थानीय लोगों के लिए अच्छे रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
kedarnath movie shooting complete in uttarakhand
kedarnath

गॉय इन द स्काई पिक्चर्स बैनर तले अभिषेक कपूर के निर्देशन में शूट की गई फिल्म की त्रियुगीनारायण, केदारनाथ, चोपता, गौरीकुंड और सीतापुर में शूटिंग की गई। फिल्म यूनिट के साथ ऋषिकेश के 70  पोर्टर के अलावा जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों के 50 कारीगर जहां शूटिंग स्थल पर हर समय काम कर रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed