ले.ज. बिपिन रावत अगले थल सेना प्रमुख बनकर जनरल दलबीर सिंह सुहाग की जगह ले सकते हैं। बता दें कि 31 दिसंबर को जनरल दलबीर सिंह सुहाग का कार्यकाल खत्म होगा।
उत्तराखंड का ये वीर बन सकता है अगला थल सेना प्रमुख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उससे पहले थल सेना के अगले प्रमुख का नाम घोषित होगा। नए थल सेना प्रमुख के लिए तीन नाम भेजे गए हैं, जिसमें ले.ज. बिपिन रावत का नाम भी शामिल है।
लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत ने एक सितंबर, 2016 को सेना के उप प्रमुख का पद संभाला। उन्हें दिसंबर, 1978 में 11 गोरखा राइफल्स की पांचवीं बटालियन में कमीशन प्राप्त हुआ था। वे देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के स्नातक हैं, जहां उन्हें ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ प्रदान किया गया था।
वे आईएमए, देहरादून और आर्मी वॉर कॉलेज, महू में प्रशिक्षण गतिविधियों से भी जुड़े रहे हैं। उन्होंने डीजीएमओ और सेना मुख्यालय में सेना सचिव शाखा में भी महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है।