फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: अगले 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, सरकार ने जारी किया अलर्ट, एक पर्यटक बहा

Sat, 14 Jul 2018 05:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 14 Jul 2018 05:37 PM IST
विज्ञापन
more heavy rain alert for 24 hours in uttarakhand
flood - फोटो : amar ujala

प्रदेश में अगले 24 घंटे भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की आशंका जताए जाने के बाद राज्य सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। वहीं शनिवार को सुबह धूप निकलने के बाद कई इलाकों में रुक-रुक कर झमाझम बारिश हुई। देहरादून के पर्यटक स्थल सहस्रधारा में नहाते वक्त दिल्ली का पर्यटक विजय उर्फ विक्की निवासी कुतुब विहार फेज वन द्वारिका बह गया। एक किलोमीटर दूर मिला शव। शानिवार शाम चार दोस्तों के साथ देहरादून आया था । पुलिस ने शव को कोरोनेशनन अस्पताल में रखवाया है।

more heavy rain alert for 24 hours in uttarakhand
flood
विशेषकर गढ़वाल के चार और कुमाऊं के तीन जिलों में बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और कुमाऊं के नैनीताल, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

 
more heavy rain alert for 24 hours in uttarakhand
flood

शासन ने सभी जिलाधिकारियों को किसी भी आपदा या दुर्घटना की स्थिति में तत्काल आपदा प्रबंधन के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा एनएच, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, एडीबी, सीमा सड़क संगठन और सीपीडब्ल्यूडी अधिकारियों को मोटर मार्ग के बाधित होने पर तुरंत खुलवाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
more heavy rain alert for 24 hours in uttarakhand
flood

साथ ही सभी राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को तैनाता स्थल न छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। आपातकालीन अधिकारियों व कर्मचारियों को बरसाती, छाता, टार्च, हेलमेट समेत आवश्यक उपकरण व सामग्री वाहन में रखने को कहा गया है। 

विज्ञापन
more heavy rain alert for 24 hours in uttarakhand
call
इन नंबरों पर दें जानकारी
किसी भी तरह आपदा एवं आपतकालीन स्थिति में फोन नंबर 0135-2710334, 2710335, 9557444486, 8266055523 व 24 और टोल फ्री नंबर 1070 पर जानकारी दी जा सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed