सब्सक्राइब करें

रामलीला में बनते थे 'बंदर', अब 'मोहेंजो दारो' में मिला बड़ा रोल

गिरीश रंजन तिवारी/ अमर उजाला, नैनीताल Updated Fri, 12 Aug 2016 08:06 AM IST
विज्ञापन
nainital charu tiwari in mohenjo daro movie
charu tiwari in mohenjo daro

नैनीताल की एक और प्रतिभा सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएगी। फिल्म में निगेटिव शेड के कैरक्टर सुमेरियन के रूप में चारु ने अहम भूमिका निभाई है।

Trending Videos
nainital charu tiwari in mohenjo daro movie
charu tiwari in mohenjo daro

शुक्रवार को देशभर में रिलीज हो रही आशुतोष गोवारिकर की मेगा मूवी मोहेंजो दारो में नैनीताल के चारु तिवारी, रितिक रोशन, कबीर बेदी और पूजा हेगडे़ के साथ परदे पर नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
nainital charu tiwari in mohenjo daro movie
charu tiwari in mohenjo daro

नगर के एक सामान्य परिवार से निकले चारु अपनी प्रतिभा और लगन के दम पर इस मुकाम तक पहुंचे हैं। इसी के बूते उन्हें एक हॉलीवुड फिल्म लिलिट में भी नक्सलवादी की भूमिका मिली है, जिसकी शूटिंग इन दिनों टनकपुर के जंगलों में चल रही है।

nainital charu tiwari in mohenjo daro movie
charu tiwari in mohenjo daro

रामलीला में बंदर के किरदार से शुरू हुआ चारू का सफर नाटकों और बॉलीवुड से होते हुए हॉलीवुड तक जा पहुंचना भी स्वयं में किसी फिल्मी कहानी के प्लाट सरीखा ही है।

विज्ञापन
nainital charu tiwari in mohenjo daro movie
charu tiwari in mohenjo daro

चारु के पिता भुवन तिवारी यहां एक ट्रेवल एजेंसी में काम करते थे, स्वास्थ्य खराब होने से यह रोजगार भी छिन गया। कृष्णापुर में जहां वे रहते थे वहां भूस्खलन के चलते आवास छोड़कर धर्मशाला में पनाह ली और वर्षों परिवार वहीं रहा। बाद में प्रशासन के दबाव में उसे भी खाली करना पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed