{"_id":"59344c5a4f1c1bfb6ebddf9b","slug":"photos-of-traffic-jam-on-delhi-haridwar-national-highway","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" Photos: जाम के आगे पुलिस का प्लान फेल, यात्री हुए हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Photos: जाम के आगे पुलिस का प्लान फेल, यात्री हुए हलकान
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 04 Jun 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
traffic jam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी के मौके पर हरिद्वार नेशनल हाईवे पर तीर्थयात्रियों का रेला बेकाबु हो गया। हरिद्वार में दो लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने गंगा में डुबकी लगायी। लेकिन इस दौरान जाम की जो स्थिति रही उसने पुलिस का भी प्लान फेल कर दिया।
traffic jam
गंगा दशहरे के मौके पर हरिद्वार जाने वाले तीर्थयात्रियों के रेले के चलते मंगलौर से लेकर रुड़की तक जाम लगा रहा। इस दौरान वाहन रेंगकर चलते रहे। दिन भर ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी जाम के सामने बेबस नजर आए। यह आलम तब रहा जबकि प्रशासन की ओर हरिद्वार स्नान के मद्देनजर अधिक वाहनों को नारसन से ही डायवर्ट कर दिया था।
traffic jam
रविवार को छुट्टी का दिन होने और गंगा दशहरे के पर्व के चलते दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर वाहनों का भारी जाम लगा रहा। स्थिति यह रही कि मिलेट्री तिराहे से लेकर मलकपुर चुंगी और कोर कालेज तक वाहनों की लंबी कतारे लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
traffic jam
सबसे ज्यादा जाम रोडवेज बस स्टैंड, मिलेट्री तिराहा और मलकपुर चुंगी पर लगा। यहां महज आधा किलोमीटर की दूरी को पार करने में वाहनों को एक घंटे से ज्यादा समय लगा। यह स्थिति तब रही जबकि प्रशासन की ओर से वाहनों की भारी संख्या को देखते हुए नारसन से वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा था।
विज्ञापन
traffic jam
इसके बावजूद बड़ी संख्या में वाहनों ने दिल्ली-हरिद्वार हाईवे की तरफ रुख किया। जिसके चलते मंगलौर से लेकर रुड़की तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। रूट डायवर्जन के चलते भगवानपुर से वाया बहादराबाद होकर जाने के कारण यहां भी भारी जाम की स्थिति बनी रही।