सब्सक्राइब करें

Kedarnath-Badrinath: पीएम मोदी उत्तराखंड को आज देंगे 3400 करोड़ के कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट की सौगात, ये है खूबी

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Oct 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
PM Modi Kedarnath Badrinath Visit: PM Modi will give 3400 crore Rupees connectivity project gift to Uttarakhan
बदरीनाथ में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को केदारनाथ और बदरीनाथ धाम आएंगे। उनका केदारनाथ का यह छठा और बदरीनाथ का दूसरा दौरा होगा। इस दौरान राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उनके साथ रहेंगे।  पीएम मोदी पहली बार बदरीनाथ में रात्रि प्रवास करेंगे। प्रधानमंत्री उत्तराखंड को 3400 करोड़ रुपये के कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट की सौगात देंगे।



Kedarnath: छठवीं बार बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचेंगे पीएम मोदी, इस बार भी ये इच्छा नहीं कर सकेंगे पूरी

इसमें केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे परियोजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है। शासन, रुद्रप्रयाग व चमोली जिला प्रशासन प्रधानमंत्री के प्रवास कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा है। सीएम धामी केदारनाथ और बदरीनाथ में तैयारियों का जायजा ले चुके हैं।

Uttarakhand: पीएम मोदी के दौरे से पहले बर्फ की सफेद चादर से ढका केदारनाथ, 20 कुंतल फूलों से सजा धाम, तस्वीरें

चमोली जिले के प्रभारी मंत्री डॉ.धन सिंह रावत बदरीनाथ और वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल केदारनाथ पहुंच गए हैं। शासन और प्रशासन के आलाधिकारियों ने केदारनाथ और बदरीनाथ में मोर्चा संभाल लिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी बदरीनाथ के रवाना हो चुके हैं।

Trending Videos
PM Modi Kedarnath Badrinath Visit: PM Modi will give 3400 crore Rupees connectivity project gift to Uttarakhan
बदरीनाथ में पीएम मोदी बदरीनाथ में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

मोदी की सौगातों की ये होगी खूबी
केदारनाथ रोपवे: केदारनाथ धाम तक करीब 9.7 किलोमीटर लंबा होगा। यह गौरीकुंड को केदारनाथ से जोड़ेगा। दोनों स्थानों के बीच यात्रा का समय वर्तमान में 6-7 घंटे से कम होकर लगभग 30 मिनट का रह जाएगा। 
हेमकुंड रोपवे: गोविंदघाट को हेमकुंड साहिब से जोड़ेगा। यह लगभग 12.4 किलोमीटर लंबा होगा और यात्रा समय को एक दिन से कम करके केवल 45 मिनट तक सीमित कर देगा। यह रोपवे घांघरिया को भी जोड़ेगा, जो फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान का प्रवेश द्वार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Kedarnath Badrinath Visit: PM Modi will give 3400 crore Rupees connectivity project gift to Uttarakhan
केदारनाथ में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

सबसे पहले केदारनाथ जाएंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी शुक्रवार को सुबह जौलीग्रांट पहुंचेंगे। यहां से करीब 8.30 बजे केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन करेंगे। सुबह करीब नौ बजे केदारनाथ रोपवे परियोजना की आधारशिला रखेंगे। फिर आदिगुरु शंकराचार्य के समाधि स्थल के दर्शन करेंगे। सुबह करीब 09:25 बजे मंदाकिनी आस्था पथ और सरस्वती आस्था पथ के साथ-साथ वहां चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

PM Modi Kedarnath Badrinath Visit: PM Modi will give 3400 crore Rupees connectivity project gift to Uttarakhan
बदरीनाथ में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

बदरीनाथ में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे
केदारनाथ से पीएम बदरीनाथ पहुंचेंगे। करीब 11:30 बजे वह भगवान बदरीनाथ के मंदिर में दर्शन करेंगे। दोपहर 12 बजे वह रिवरफ्रंट के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। दोपहर 12:30 बजे माणा गांव में सड़क और हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे वह आगमन प्लाजा और झीलों के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन
PM Modi Kedarnath Badrinath Visit: PM Modi will give 3400 crore Rupees connectivity project gift to Uttarakhan
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

माणा और मलारी तक डबल लेन रोड
पीएम करीब 1000 करोड़ रुपये लागत की माणा से माणा पास (एनएच - 07) और जोशीमठ से मलारी (एनएच 107बी) सीमांत सड़कों की डबल लेन परियोजना का शिलान्यास करेंगे। सामरिक महत्व की दोनों सड़कों समेत सभी प्रोजेक्टों पर 3400 करोड़ रुपये लागत आएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed