सब्सक्राइब करें

PM Modi In Badrinath: देश के अंतिम गांव से पीएम मोदी की हुंकार, विपक्षी पार्टियों पर साधा निशाना, कही बड़ी बात

अमर उजाला नेटवर्क, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Oct 2022 02:09 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi in Badrinath: PM Modi public meeting in india last village mana
माणा गांव में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीमांत गांव माणा में कनेक्टिविटी परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद एक जनसभा को संबोधित किया। बदरीनाथ में उनका रात्रि प्रवास होगा। पीएम मोदी ने माणा गांव में सड़क और हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने आगमन प्लाजा और झीलों के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। 



प्रधानमंत्री की जनसभा माणा गांव में आर्मी कैंपस के पास आयोजित की गई। जनसभा में 1500 से 2000 लोग जुटे। मुख्य रूप से देश के अंतिम गांव माणा के भोटिया जनजाति के ग्रामीण और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। 

Kedarnath: आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा के दर्शन करना नहीं भूले प्रधानमंत्री मोदी, जुड़ी हैं बहुत खास यादें

पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत जय बदरी विशाल और बाबा केदार के जयकारे के साथ की। उन्होंने नाम न लेते हुए विपक्षि पार्टियों पर निशाना साधा। कहा कि हमारे देश को गुलामी की जंजीरों ने ऐसा जकड़ रखा है कि कुछ लोगों को विकास के कार्यों पर सवाल उठाते हैं। पहले देश में अपनी ही संस्कृति को लेकर हीन भावना थी। लेकिन अब केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, काशी उज्जैन अयोध्या जैसे श्रद्धा के केंद्र अपनी भव्यता को दर्शा रहे हैं। देश में अब गुलामी की मानसिकता को खत्म करने की जरूरत है। कहा कि पहले की सरकारों ने सीमांत के लोगों के सामर्थ्य को उन्हीं के खिलाफ इस्तेमाल किया है।  लेकिन आज सीमांत के लोग संतोष में हैं।

Kedarnath Roapway: पीएम मोदी ने किया अपने ड्रीम प्रोजेक्ट का शिलान्यास, 30 मिनट में पूरी होगी सात घंटे की दूरी

उन्होंने कहा कि मेरे लिए सीमा पर बसा हर गांव देश का पहला गांव है। सीमा पर बसे लोग देश के सशक्त प्रहरी हैं। पुराने दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि मैं पीएम बन गया इसलिए इस गांव को याद कर रहा हूं ऐसा नहीं है।

Trending Videos
PM Narendra Modi in Badrinath: PM Modi public meeting in india last village mana
माणा गांव में पीएम मोदी की जनसभा को सुनते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

25 साल पहले भी माणा में मैंने उत्तराखंड भाजपा की कार्य समिती की बैठक बुलाई थी। तब कुछ कार्यकर्ता मुझसे नाराज भी हुए थे कि इतनी दूर क्यों बैठक बुलाई। तब मैंने कहा था जिस दिन उत्तराखंड भाजपा के दिल में माणा गांव के लिए जगह बन जाएगी, उस दिन वहां के लोगों के दिलों में भाजपा की जगह बन जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Narendra Modi in Badrinath: PM Modi public meeting in india last village mana
माणा गांव में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

कहा कि माणा की धरती से जनता का आभार करता हूं कि हमें सेवा का दोबारा मौका दिया। कहा कि मुझे सौभाग्य मिला कि मैं इन योजनाओं का शिलान्यास कर पाया। कहा कि हेमकुंड रोपवे बनने से तीर्थयात्रियों को सुविधा होगी। यात्री अब यहां से यात्रा का सुखद अनुभव लेकर जा सकेंगे।

PM Narendra Modi in Badrinath: PM Modi public meeting in india last village mana
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

वहीं, सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड को 3400 करोड़ रुपये के कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट की सौगात दी है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। पीएम की यह योजनाएं उत्तराखंड के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

विज्ञापन
PM Narendra Modi in Badrinath: PM Modi public meeting in india last village mana
पीएम के स्वागत के लिए पहुंचे माणा गांव के ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

पीएम के मार्गदर्शन में देश हिंदुत्व की तरफ बढ़ रहा है। राम मंदिर निर्माण और महाकाल कॉरिडोर इसका उदाहरण है। सीएम ने कहा कि पीएम ने कहा था कि आने वाला दशक उत्तराखंड का दशक होगा। यह अब सार्थक होता दिख रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed