फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रक्षा बंधन 2019: किसी भी समय राखी बांध सकेंगी बहनें, ये शुभ मुहूर्त है विशेष फलदायी

Fri, 09 Aug 2019 04:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 09 Aug 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2019 Shubh muhurat and timing
- फोटो : अमर उजाला

इस बार रक्षाबंधन 15 अगस्त को मनाई जाएगी। खास बात ये है कि बहनें दिनभर भाइयों को राखी बांध सकेंगी। ज्योतिषियों के मुताबिक, यह रक्षाबंधन भद्रा दोष से मुक्त है। इसलिए 15 को सूर्य अस्त होने से पहले तक राखी बांधी जा सकेगी। 

Raksha Bandhan 2019 Shubh muhurat and timing
- फोटो : अमर उजाला

इस बार बहनों को राखी बांधने के लिए मुहूर्त का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। डॉ. सुशांत राज के मुताबिक, भद्रा के समय कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है। इसलिए भद्रा काल में राखी नहीं बांधी जाती है। 

Raksha Bandhan 2019 Shubh muhurat and timing
- फोटो : अमर उजाला

लेकिन इस बार बहनें सूर्य अस्त होने तक किसी भी समय राखी बांध सकती हैं। भद्राकाल न होने से पूरे दिन मुहूर्त रहेगा। 14 अगस्त को अपराह्न 3:45 बजे पूर्णिमा लगा जाएगी, जोकि 15 अगस्त को शाम 5:58 बजे तक रहेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2019 Shubh muhurat and timing
- फोटो : अमर उजाला

ऐसे में सूर्योदय से शाम 5:58 बजे तक राखी बांधना शुभ फलदायी होगा। वहीं पंडित मनोज कुमार के अनुसार दोपहर 1 बजकर 43 मिनट से 4 बजकर 20 मिनट तक राखी बांधने का विशेष फल मिलेगा। 

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2019 Shubh muhurat and timing

रक्षाबंधन नजदीक आते ही बाजारों में चहल-पहल शुरू हो गई है। इस बार बाजार में कई स्पेशल राखियां उपलब्ध हैं। इनमें अमेरिकन डायमंड, रुद्राक्ष, स्पीनर, शेयरिंग ब्रो आदि राखियां हैं। जो बहनों को खासी पसंद आ रही हैं। पलटन बाजार में दुकानों पर 30 रुपये से लेकर 300 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed