फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड में रेड अलर्ट: सुरक्षित और सावधान रहें...पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश, जानें हर जिले के मौसम का हाल

Sun, 13 Aug 2023 11:58 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 13 Aug 2023 11:58 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather News: IMD Red Alert Heavy Rain in Dehradun, Tehri and Almora Landslides Updates in Hindi
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ बंद सड़क - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड में लगातार बारिश ने तबाही मचाई हुई है। जगह-जगह सड़कें बंद हैं। बारिश कहर बनकर बरस रही है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में 15 अगस्त तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया। कुछ जिलों में खासतौर पर अलर्ट रहने की अपील की है। 





मौसम विभाग की ओर से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिले के कई इलाकों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, तीन-चार घंटे की बारिश में ही तेज आंधी-तूफान की भी आशंका है। उन्होंने नदी किनारे रहने वालों लोगों को आगामी 15 अगस्त तक सतर्क रहने की सलाह दी है। 

Uttarakhand Weather News: IMD Red Alert Heavy Rain in Dehradun, Tehri and Almora Landslides Updates in Hindi
कोटद्वार पौड़ी हाईवे के पास मलबा हटाती जेसीबी - फोटो : amar ujala

दून समेत छह जिलों में आज रविवार को भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, अगले कुछ दिनों प्रदेशभर में भारी बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने और चट्टानों के टूटने से सड़क मार्ग और राजमार्ग बंद हो सकते हैं।

Uttarakhand Weather News: IMD Red Alert Heavy Rain in Dehradun, Tehri and Almora Landslides Updates in Hindi
जोशीमठ में बारिश से तबाही - फोटो : amar ujala

भारत-चीन सीमा पर नेलांग घाटी में चोरगाड़ नदी पर बना बैली ब्रिज का पिलर ढहने से पुल नदी में समा गया है जिससे सेना और आईटीबीपी के जवानों का हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाले मार्ग सहित अंतरराष्ट्रीय सीमा से संपर्क कट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather News: IMD Red Alert Heavy Rain in Dehradun, Tehri and Almora Landslides Updates in Hindi
यमकेश्वर के देवराना गांव में पड़ी दरारें, - फोटो : amar ujala
पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के डांडामंडल क्षेत्र के देवराना में नौ और 10 अगस्त को हुई मूसलाधार बारिश के कारण कई मकानों में करीब दो फीट चौड़ी दरारें आ गई हैं। कई मकान टूटे गए हैं। गांव के करीब 32 परिवार खतरे की जद में आ गए हैं। ग्रामीणों की सूचना पर प्रशासन ने गांव में डेरा डाल दिया है। ग्रामीणों ने गांव के विस्थापन की मांग की है।
विज्ञापन
Uttarakhand Weather News: IMD Red Alert Heavy Rain in Dehradun, Tehri and Almora Landslides Updates in Hindi
सड़कें टूटीं - फोटो : amar ujala

भूस्खलन से जोशीमठ के पगनों गांव में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गांव के पीछे पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के कारण नौ परिवारों ने अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों में शरण ले ली है। जबकि 35 अन्य परिवारों को भी शिफ्ट करने की तैयारी है। शनिवार को जोशीमठ से एसडीएम कुमकुम जोशी ने गांव में जाकर स्थिति का जायजा लिया।

ये भी पढ़ें...गम-गुस्सा और बेबसी: पहाड़ी से भूस्खलन के कारण पगनों गांव के नौ परिवारों ने छोड़ा घर, जोशीमठ में फिर संकट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed