फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौसम ने ली करवट, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब में बर्फबारी, तस्वीरों में देखिए खूबसूरत नजारा...

Fri, 08 Dec 2017 08:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग Updated Fri, 08 Dec 2017 08:11 AM IST
विज्ञापन
Snowfall in badrinath or hemkund sahib
Snowfall in badrinath - फोटो : amar ujala
पहाड़ में मंगलवार को मौसम ने करवट ली है। चमोली जिले में बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तड़के बर्फबारी हुई।
Snowfall in badrinath or hemkund sahib
Snowfall in badrinath - फोटो : amar ujala
रुद्रप्रयाग जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। निम के प्रभारी हवलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि केदारनाथ में तड़के से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। बीच में कई बार बर्फबारी की संभावना बनी, लेकिन बर्फबारी नहीं हुई।निचले क्षेत्रों में दिनभर आसमान में बादल छाए रहने से लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। हालांकि देर शाम तक भी बारिश नहीं हुई। जोशीमठ, गोपेश्वर, नंदप्रयाग, पोखरी, घाट, पीपलकोटी क्षेत्रों में भी ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।
Snowfall in badrinath or hemkund sahib
Snowfall in Yamunotri - फोटो : file photo
तीन दिनों से क्षेत्र में शीत लहर का प्रकोप अधिक बना हुआ है। उधर, उत्तरकाशी जिले में दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और शाम के समय सर्द हवाएं चलने से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Snowfall in badrinath or hemkund sahib
hemkund sahib
मंगलवार को जिला मुख्यालय पर ही अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिग्री दर्ज किया गया। हर्षिल, यमुनोत्री, गंगोत्री आदि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रात के समय पारा शून्य तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन
Snowfall in badrinath or hemkund sahib
hemkund sahib - फोटो : amar ujala bureau

बिना बारिश एवं बर्फबारी के पड़ रही सूखी ठंड से जनपदवासियों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed