{"_id":"61d99dccd79f19088358e1f0","slug":"snowfall-in-uttarakhand-all-day-snowfall-in-kedarnath-chamoli-15-villages-covered-from-snow-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: केदारनाथ में दिनभर होती रही बर्फबारी, चमोली में 15 से अधिक गांव बर्फ से ढके, पहुंचे पर्यटक, सुंदर तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: केदारनाथ में दिनभर होती रही बर्फबारी, चमोली में 15 से अधिक गांव बर्फ से ढके, पहुंचे पर्यटक, सुंदर तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 08 Jan 2022 08:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
उत्तराखंड में शनिवार का दिन बारिश और बर्फबारी के नाम रहा। जहां राजधानी देहरादून में शाम तक रुक-रुक का बारिश का दौर जारी। वहीं पहाड़ बर्फ की सफेद चादर से ढक गए। चकराता, मसूरी, धनोल्टी, औली सहित चारों धामों में अच्छी बर्फबारी हुई। बर्फ पड़ने के बाद सुबह से ही पर्यटकों के पहुचंने का सिलसिला भी शुरू हो गया।
सुबह से ही केदारनाथ, द्वितीय केदार मद्महेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ में बर्फबारी होती रही। साथ ही निचले इलाकों में बारिश से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शनिवार को केदारनाथ धाम में लगभग एक फीट बर्फ जम गई है। केदारघाटी के कई गांवों में हल्की बर्फबारी हुई है। क्यूंजा घाटी के ऊपरी गांवों में भी बर्फ गिरी है। केदारनाथ में दिनभर तापमान मानइस में रहा, जबकि रुद्रप्रयाग में अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रहा।
चमोली जनपद में शुक्रवार को देर रात से बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। शनिवार को दिनभर मौसम खराब रहा। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, लाल माटी, गौरसों बुग्याल, औली, फूलों की घाटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई। बदरीनाथ धाम में करीब तीन फीट और हेमकुंड साहिब में चार फीट तक बर्फ जम गई है। बदरीनाथ हाईवे पर हनुमानचट्टी से आगे करीब एक फीट तक बर्फ जम जाने से वाहनों की आवाजाही रुक गई है।
Trending Videos
2 of 11
- फोटो : अमर उजाला
गोपेश्वर-चोपता-ऊखीमठ हाईवे पर भी कांचुलाखर्क से आगे वाहनों की आवाजाही थम गई है। एहतियातन पुलिस प्रशासन की ओर से पर्यटकों के वाहनों को मंडल गेट से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 11
- फोटो : अमर उजाला
उच्च हिमालयी क्षेत्रों के साथ ही ऊंचाई वाले गांव पाणा, ईराणी, झींझी, सुतोल, कनोल, रामणी, पल्ला, जखोला, डुमक, कलगोठ, सुरांईथोटा, भलगांव सहित 15 से अधिक गांव बर्फ से ढक गए हैं।
4 of 11
- फोटो : अमर उजाला
ठंड से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। दो दिनों तक मौसम सामान्य रहने के बाद शुक्रवार को देर रात से मौसम ने फिर करवट बदली। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हुई।
विज्ञापन
5 of 11
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को दिनभर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग दिनभर अपने घरों में ही दुबके रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।