फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवीपुर के इस सितारे नें 17 साल की उम्र में शुरू की एक्टिंग, जानिए इनके बारे में कुछ और खास बातें

Mon, 13 Aug 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 13 Aug 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
this tv actor start acting at the age of 17 years
aryaman bhatia

‘घर आजा परदेसी’ और ‘ये इश्क हाय’ जैसे टीवी सीरियल में काम कर चुके आर्यमन भाटिया रविवार को देहरादून पहुंचे। मूल रूप से चंडीगढ़ के रहने वाले आर्यमन दून के एक निजी होटल में आयोजित फैशन वीक में बतौर शो स्टॉपर शामिल हुए। रविवार को अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने अपने अनुभव साझा किए।


 

this tv actor start acting at the age of 17 years
aryaman bhatia
आर्यमन भाटिया ने बताया कि उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। 17 साल की उम्र से एक्टिंग का सफर शुरू हो गया। इसके बाद उन्होंने घर आजा परदेसी, ये इश्क हाय और दूरियां-नजदीकियां जैसे सीरियल में काम किया। 
इसके अलावा उन्होंने कुछ म्यूजिक वीडियो, विज्ञापनों में भी काम किया। आर्यमन भाटिया ने कहा कि इंडस्ट्री में अभी बहुत कुछ हासिल करना बाकी है। उन्होंने कहा कि अदाकारी को ऑब्जर्वेशन से बेहतर ढंग से सीखा जा सकता है।

 
this tv actor start acting at the age of 17 years
aryaman bhatia
उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी चीजों को महसूस करो, भावनाओं को समझो। आपके आस पास घटने वाली घटनाएं आपके अंदर भाव पैदा करती हैं। किरदार में ढलना और उससे बाहर निकलना सभी को चैलेंज लगता है, लेकिन मेरे लिए यह आसान है। उन्होंने बताया कि वह पहली बार देहरादून आए हैं। यहां का जैसा नाम सुना था, वैसी ही प्राकृतिक जगह देखकर एक बार यहां शूटिंग के लिए जरूर आना चाहेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed