फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए साल से पहले ही औली और नैनीताल पर्यटकों से पैक, पार्किंग फुल होने से लगा लंबा जाम, तस्वीरें...

Mon, 30 Dec 2019 08:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ/रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ/रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 30 Dec 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
Tourists crowd in Auli and Nainital Traffic jam for new year 2020 celebration
- फोटो : अमर उजाला

नए साल के जश्न के लिए भारी तादात में पर्यटक औली और नैनीताल का रुख कर रहे हैं। औली में प्रतिदिन लगभग 1500 पर्यटक पहुंच रहे हैं। वहीं, वीकएंड पर सरोवर नगरी में भी सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी।

Tourists crowd in Auli and Nainital Traffic jam for new year 2020 celebration
- फोटो : अमर उजाला

औली रोपवे की प्रतिदिन फुल बुकिंग हो गई है। इसके चलते पर्यटक वाहनों से ही औली पहुंच रहे हैं। वहीं यहां पार्किंग फुल होने से सड़क पर लंबा जाम लग रहा है। इससे सैलानियों की मुसीबतें बढ़ गई है। 

Tourists crowd in Auli and Nainital Traffic jam for new year 2020 celebration
- फोटो : अमर उजाला

लग रहे जाम को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से टीवी टावर से औली तक सुबह आठ बजे से वन वे सिस्टम लागू कर दिया है। वन वे व्यवस्था में 15 वाहनों को टीवी टावर से औली के लिए रवाना किया जाएगा। रुद्रप्रयाग जिले के चोपता, दुगलबिट्टा और बनियाकुंड में हट्स, लॉज में बीते तीन दिन में 25 से 30 फीसदी बुकिंग मिल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tourists crowd in Auli and Nainital Traffic jam for new year 2020 celebration
- फोटो : अमर उजाला

औली में 25 होटलों के साथ ही 60 से 80 टेंट कॉलोनी हैं, जिनकी थर्टी फर्स्ट के लिए बुकिंग फुल है। जोशीमठ नगर में भी जीएमवीएन के गेस्ट हाउस के साथ ही 70 प्राइवेट होटल हैं। यहां भी लगभग सभी होटलों में एडवांस बुकिंग चल रही है।

विज्ञापन
Tourists crowd in Auli and Nainital Traffic jam for new year 2020 celebration

वीकएंड पर नैनीताल में सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके चलते नगर के अधिकतर पार्किंग स्थल पैक हो गए और दिनभर सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। रविवार को सुबह से लेकर देर शाम तक माल रोड समेत नगर के सभी पर्यटक स्थलों पर खासी चहल-पहल बनी रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed