फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्फबारी के बाद अब औली मार्ग पर पाले ने बढ़ाई पर्यटकों की मुसीबत, फिसल रहे वाहन, तस्वीरें...

Fri, 27 Dec 2019 10:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 27 Dec 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
Tourist Vehicles Skid in heavy frost on Auli Road See visual
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में हाल के दिनों में हुई भारी बर्फबारी से बाद चमोली जिले के लगभग सारे मार्ग खुल चुके हैं। इन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही तो शुरू हो गई है, लेकिन ठंड अधिक होने के चलते इन मार्गों पर पाला जम रहा है, जिसके कारण वाहनों के रपटने का खतरा बन रहा है। बता दें कि बीते साल पाले में वाहन रपटने की कई घटनाएं हुई थी।

Tourist Vehicles Skid in heavy frost on Auli Road See visual
- फोटो : अमर उजाला

बीते 12 और 13 दिसंबर को जिले के घाट, निजमुला घाटी, देवाल, थराली, जोशीमठ ब्लॉक में जमकर बर्फबारी हुई थी। भारी बर्फबारी हुई थी, जिससे जिले की दर्जनों सड़कें बंद हो गई थी। यहां तक कि जोशीमठ से आगे एनएच तक बंद हो गया था। जोशीमठ-औली मोटर मार्ग भी भारी बर्फबारी के चलते बंद हो गया था।

Tourist Vehicles Skid in heavy frost on Auli Road See visual
- फोटो : अमर उजाला

कई दिनों तक वाहन रास्ते में ही फंसे थे। अब लोनिवि ने लगभग सारे मार्गों को खोल दिया है, कुछ जगह पर बर्फ पिघलने से भी मार्ग खुल गए हैं। लेकिन इन मार्गों पर कई जगह पर सड़क किनारे अभी भी बर्फ जमी हुई है। ठंड अधिक पड़ने से इन जगह पर जमकर पाला पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tourist Vehicles Skid in heavy frost on Auli Road See visual
- फोटो : अमर उजाला

जिससे वाहनों के रपटने का खतरा बढ़ गया है। मलारी राजमार्ग पर रविग्राम के समीप सड़क पर पाला जमने से कई वाहन रपट चुके हैं। स्थानीय निवासी समीर डिमरी, शैलेश नेगी, अनिल डिमरी व अमित का कहना है कि सड़क के किनारे नाली न होने के चलते पानी सड़क पर आ रहा है। जिसके चलते सड़क पर पाला जमने से वाहन रपट रहे हैं। 

विज्ञापन
Tourist Vehicles Skid in heavy frost on Auli Road See visual
- फोटो : अमर उजाला

जिन जगह पर पाला जम रहा है वहां नमक और चूने का छिड़काव किया जा रहा है। नमक डालने से पाला तुरंत गल जाता है। सबसे अधिक पाला जमने की समस्या जोशीमठ-औली मार्ग पर आ रही है। यहां निरंतर नमक छिड़का जा रहा है। अन्य जगह भी कर्मियों को नमक और चूना छिड़कने के निर्देश दिए गए हैं। 
-धन सिंह रावत, अधिशासी अभियंता लोनिवि गोपेश्वर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed