फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चमोली जल प्रलय: सुरंग में 100 घंटे से 'जिंदगी' की तलाश में उम्मीद पर चल रहा रेस्क्यू, जी जान से जुटे जांबाज

Thu, 11 Feb 2021 06:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 11 Feb 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli glacier burst News: rescue operation from Tunnel continue from 100 Hours
सुरंग में रेस्क्यू के जाते जवान - फोटो : अमर उजाला

तपोवन परियोजना की सुरंग में फंसे 35 से 40 कर्मियों को बचाने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। पिछले 100 घंटों से चल रहे बचाव कार्य की सारी गतिविधियां संभावनाओं पर चल रही हैं। जांबाज जी जान से लोगों की जिंदगी बचाने में जुटे हैं।

Uttarakhand Chamoli glacier burst News: rescue operation from Tunnel continue from 100 Hours
सुरंग में रेस्क्यू के जाते जवान - फोटो : अमर उजाला, फाइल

अंदर की सही जानकारी नहीं मिलने से प्रशासन भी स्पष्ट तौर पर कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। सुरंग के अंदर चल रहे रेस्क्यू के प्लान को बदने की रणनीति भी संभावनाओं के आधार पर ही की गई। उम्मीद की जा रही है कि जिन संभावनाओं को लेकर कार्य चल रहा है वह सही साबित हो।

Uttarakhand Chamoli glacier burst News: rescue operation from Tunnel continue from 100 Hours
सुरंग के अंदर रास्ता बनाते जवान - फोटो : ANI

सात फरवरी से टनल में जो बचाव कार्य चल रहा था उसे बृहस्पतिवार को बदल दिया गया। एनटीपीसी के अधिकारियों ने प्रशासन को बताया कि फंसे कर्मी मुख्य टनल के बजाय एसएफटी टनल में हो सकते हैं। इसी संभावना के आधार पर सुरंग में ड्रिल कर अंदर की स्थिति जानने की कोशिश की गई, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के चलते यह काम आधे में ही रोक दिया गया, फिर पहले की तरह मलबा हटाने का काम जारी रखा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli glacier burst News: rescue operation from Tunnel continue from 100 Hours
चमोली में सुरंग के अंदर मलबा हटाती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला, फाइल

सुरंग से मलबा हटाने में कितना समय लग जाएगा इसका जवाब प्रशासन के पास भी नहीं है। बृहस्पतिवार को प्रशासन, एनटीपीसी और एसडीआरएफ की संयुक्त पत्रकार वार्ता में भी सभी ने संभावनाओं के आधार पर ही जानकारियां साझा कीं। प्रशासन ने उम्मीद नहीं छोड़ी है, अभी भी आस है कि अंदर बचे लोग सुरक्षित निकाले जाएंगे। 

विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli glacier burst News: rescue operation from Tunnel continue from 100 Hours
चमोली में सुरंग में जाने का रास्ता बनाते जवान - फोटो : अमर उजाला, फाइल

वहीं, ऋषिगंगा में बृहस्पतिवार दोपहर अचानक पानी बढ़ने से अफरातफरी का माहौल बन गया। जिसके चलते कुछ देर के लिए बचाव कार्य सहित अन्य सभी कार्यों को रोक दिया गया। हालांकि बाद में जलस्तर में  कमी आने पर दोबारा कार्य शुरू कर दिए गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed