फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चमोली जल प्रलय: ...तो भारी विस्फोट और ऋषिगंगा में मलबा डंप करने से भयावह हुई आपदा

Wed, 17 Feb 2021 01:30 AM IST
अलका त्यागी प्रदीप भंडारी, अमर उजाला, जोशीमठ
प्रदीप भंडारी, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 17 Feb 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli News: Disaster  caused by massive explosion and dumping of debris in Rishi Ganga
चमोली में आपदा के बाद का नजारा - फोटो : अमर उजाला

चमोली की ऋषिगंगा में अचानक बाई बाढ़ और फिर उससे मची तबाही के वास्तविक कारणों को जानने के लिए कई एजेंसियां लगी हुई हैं। वैज्ञानिक शोध भी हो रहे हैं, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्यावरण नियमों को ताक पर रखकर कंपनियां यहां काम करती रही हैं। कंपनियां यहां भारी विस्फोट करतीं थीं और परियोजना निर्माण का मलबा भी ऋषिगंगा में ही डंप किया जाता था। इस कारण भी आपदा का रूप भयावह रहा।

Uttarakhand Chamoli News: Disaster  caused by massive explosion and dumping of debris in Rishi Ganga
चमोली में आपदा के बाद का नजारा - फोटो : अमर उजाला

ऋषिगंगा की आपदा में सरकारी आंकड़ों के अनुसार 204 लोग लापता हुए, जिसमें अभी तक 58 शव बरामद हो चुके हैं। वहीं अन्य को तलाशने का काम भी जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पर्यावरण के नियमों का पालन किया गया होता तो शायद यह आपदा नहीं आती। स्थानीय निवासी संग्राम सिंह सहित अन्य लोग कहते हैं कि ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट और तपोवन जल विद्युत परियोजना का निर्माणदायी कंपनियों ने हर स्तर पर मानकों का उल्लंघन किया। 

Uttarakhand Chamoli News: Disaster  caused by massive explosion and dumping of debris in Rishi Ganga
चमोली में आपदा - फोटो : अमर उजाला

कंपनियां क्षेत्र में लगातार भारी विस्फोट करती थीं। परियोजना निर्माण में निकलने वाले मलबे को नदी में डंप किया गया। ग्रामीण कई बार इसके विरोध में आवाज उठा चुके हैं, लेकिन उनकी आवाज को दबा दिया गया। आज नतीजा सभी के सामने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli News: Disaster  caused by massive explosion and dumping of debris in Rishi Ganga
नदी में मलबा - फोटो : अमर उजाला

10 दिन पूर्व आई आपदा में मलबे के ढेर में ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट का कुछ पता ही नहीं चल रहा था। अब यहां पर लोगों की तलाश में मलबा हटाने का काम चल रहा है, जिसके चलते धीरे-धीरे परियोजना के अवशेष नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli News: Disaster  caused by massive explosion and dumping of debris in Rishi Ganga
आपदाग्रस्त क्षेत्र में भंडारा - फोटो : अमर उजाला

आपदा प्रभावित क्षेत्र तपोवन और रैणी क्षेत्र में आपदा के बाद से ही विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने पीड़ित परिवारों और बचाव कार्य में लगे कर्मियों के लिए भंडारे की व्यवस्था की थी। शुरुआत में यहां काफी संख्या में भंडारे लगाए गए थे। जैसे-जैसे दिन बढ़ते जा रहे हैं यहां भंडारे की संख्या में कम होती जा रही है। लगभग सारे भंडारे यहां से उठ चुके हैं। सिर्फ प्रशासन और एक दो  संगठनों के ही भंडारे चल रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed