फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चमोली आपदा: जितेंद्र का शव देख परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पांच बहनों का था इकलौता भाई

Mon, 15 Feb 2021 09:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 15 Feb 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli News: Family Crying to see  only son jitendra dead body
चमोली आपदा के बाद मिला टिहरी के जितेंद्र का शव - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के चमोली जिले के रैणी-तपोवन में आई आपदा में टिहरी जिले के एक और युवक का शव बरामद हुआ है। चमोली जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि रविवार देर शाम प्रतापनगर ब्लाक के रौलाकोट निवासी जितेंद्र सिंह धनाई का शव बरामद किया गया था। जितेंद्र वहां ऋषिगंगा प्रोजेक्ट में बतौर इलेक्ट्रीशियन तैनात थे। मौत की खबर सुनते ही गांव में मातम पसर गया।

Uttarakhand Chamoli News: Family Crying to see  only son jitendra dead body
जितेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

रौलाकोट का जितेंद्र परिवार की आजीविका चलाने का एकमात्र सहारा था, जिसे चमोली आपदा ने छीन लिया। पांच बहनों में इकलौते भाई के ऊपर मां ऊषा देवी, पिता मातबर सिंह, पत्नी नीलम व तीन साल का बेटा आरुष और बहन के भरण-पोषण के साथ ही बहन की शादी की जिम्मेदारी थी, लेकिन सात फरवरी को रैणी-तपोवन में मची तबाही ने 200 से अधिक लोगों के साथ ही इस परिवार का सहारा भी छीन लिया। 

Uttarakhand Chamoli News: Family Crying to see  only son jitendra dead body
जितेंद्र सिंह का परिवार - फोटो : अमर उजाला

मानसिक रूप से कमजोर मातबर सिंह का 30 वर्षीय बेटा जितेंद्र धनाई ऋषिगंगा प्रोजेक्ट में चार साल से नौकरी कर रहा था। रविवार शाम को सात फरवरी से लापता चल रहे जितेंद्र का शव मिलने की सूचना पर परिजनों की बेटे को सुरक्षित देखने की आस भी टूट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli News: Family Crying to see  only son jitendra dead body
तपोवन में शवों को ले जाती एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

गांव के प्रधान आशीष डंगवाल ने बताया कि चमोली प्रशासन ने रविवार रात को जितेंद्र का शव मिलने की सूचना दी। गांव के मुकेश धनाई, धनवीर सिंह और शिव सिंह बिष्ट शव लेने जोशीमठ गए हैं। वे शव लेकर देर रात तक गांव पहुंचेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli News: Family Crying to see  only son jitendra dead body
चमोली में सुरंग से शवों को ले जाते जवान - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परिवार के इकलौते सहारे के चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उन्होंने शासन-प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देकर  जितेंद्र की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed