फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चमोली आपदा: बैराज साइट पर बनी दलदल में कई लोगों के दबे होने की आशंका, ऐसे हो रही तलाश, तस्वीरें...

Mon, 15 Feb 2021 11:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 15 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli news: Many people may have buried under swamp in barrage site
चमोली में आपदा - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के चमोली की तपोवन जल विद्युत परियोजना के बैराज साइट में बने दलदल में कई लोगों के दबे होने की आशंका है, लेकिन अभी तक यहां लोगों की तलाश नहीं की जा सकी है। यह वही जगह है जहां पर एक वीडियो में करीब आठ से दस लोग सात फरवरी को मलबे के साथ नीचे गिरते दिख रहे थे। ऐसे में इन लोगों के भी यहीं दबे होने की आशंका है। 

Uttarakhand Chamoli news: Many people may have buried under swamp in barrage site
चमोली में आपदा के बाद बनी दलदल - फोटो : अमर उजाला

नवें दिन प्रशासन की ओर से यहां तक जाने के लिए अप्रोच रोड बनाई जा रही है। बैराज साइट पर नदी से लगातार पानी आ रहा है, जिससे यहां दलदल बना है। इस दलदल से लगातार बुलबुले उठ रहे हैं, जिसको देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि यहां लोग दबे हो सकते हैं। 

Uttarakhand Chamoli news: Many people may have buried under swamp in barrage site
चमोली में बैराज साइट पर बनाई जा रही एप्रोच रोड - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय लोगों के साथ ही  बाहरी क्षेत्रों से आए लोग शुरू से ही यहां पर लापता की तलाश करने की बात कह रहे थे, लेकिन प्रशासन इस जगह पर काफी देर बाद काम शुरू कर रहा  है। अब यहां तक पहुंचने के लिए अप्रोच रोड बनाई जा रही है। उसके बाद फ्लश पंप से दलदल को कम किया जाएगा और तलाश शुरू की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli news: Many people may have buried under swamp in barrage site
चमोली में बैराज साइट पर बनी दलदल - फोटो : अमर उजाला

डीएम स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि जेसीबी से वहां तक जाने के लिए रास्ता बनाया जा रहा है। बैराज के दोनों तरफ लापता की तलाश का प्रयास किया जा रहा है। जेसीबी से इस एरिया में आ रहे पानी को रोकने का भी प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli news: Many people may have buried under swamp in barrage site
बैराज साइट पर नदी के ऊपर बनाया गया अस्थाई पुल - फोटो : अमर उजाला

सुरंग में फंसे लोगों तक पहुंचने में जुटे हैं एनडीआरएफ के176 जवान ऋषि गंगा की जल प्रलय के बाद से तपोवन सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ की पांच टीमों में 176 जवान जुटे हुए हैं। इसमें तीन टीमें गाजियाबाद से पहुंची हैं।  बचाव दल ने रैणी, तपोवन बैराज, धौली गंगा और सुरंग में सर्च अभियान शुरू किया जो अभी भी लगातार जारी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed