{"_id":"620a4068c5616358cf104cde","slug":"uttarakhand-election-2022-enthusiasm-shown-in-100-plus-voters-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Election 2022: 100 पार बुजुर्गों में दिखा उत्साह बेशुमार, लोकतंत्र के पर्व में बने भागीदार, तस्वीरे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Election 2022: 100 पार बुजुर्गों में दिखा उत्साह बेशुमार, लोकतंत्र के पर्व में बने भागीदार, तस्वीरे...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 14 Feb 2022 06:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
उत्तराखंड में लोकतंत्र के पर्व पर बुजुर्गों में खासा उत्साह देखने को मिला। कोई डोली से पोलिंग बूथ तक पहुंचा तो कोई अपने परिजनों का हाथ पकड़ कर पहुंचा। कुछ बुजुर्ग तो ऐसे थे जिन्होंने बैलेट पेपर से मतदान करने के बजाय बूथ पर मतदान करना चुना।
टिहरी के कंडीसौड़ में विधानसभा चुनाव में मतदान को लेकर बुजुर्गों में भी खासा उत्साह देखा गया। थौलधार ब्लाक के ग्राम भैंसकोटी की 102 वर्षीय बुजुर्ग महिला प्रेमावती सकलानी कंडी में बैठकर मतदान करने पहुंची।
पैदल चलने में असमर्थ महिला को ग्रामीणों ने कंडी पर बिठाकर गांव से दो किमी दूर मतदान स्थल मैसारी तक पहुंचाया। बजुर्ग महिला के पुत्र परिपूर्णानंद सकलानी ने बताया कि उनके पास बैलेट मतपत्र की सुविधा भी थी, लेकिन उन्होंने मतदेय स्थल पर जाकर ही मतदान करने का निर्णय लिया।
Trending Videos
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी की मां घोटी रतूड़ी ने भी मतदान किया। उनकी उम्र 88 साल है और उन्होंने मसूरी में एमपीजी कॉलेज में बने बूथ पर मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पौड़ी जिले में जनता इंटर कॉलेज में सुंडाखाल बूथ पर 90 वर्षीय बुजुर्ग कबूतरी देवी ने मतदान किया।
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पौड़ी जिले के मासों चौथन थलीसैंण में 105 वर्षीय लछूली देवी ने मतदान किया।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून के लक्ष्मण चौक के समीप स्थित हिंदू नेशनल स्कूल में 105 वर्षीय कमलानंद ने मतदान किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।