सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Chunav 2022: 70 विस सीटों पर मतदान जारी, तय होगी 632 प्रत्याशियों की किस्मत, तस्वीरों में देखें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 14 Feb 2022 10:42 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022 Voting today: Election in Uttarakhand, Polling on 70 Assembly Seats News in Hindi
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर प्रचार युद्ध थमने के बाद पसरे सन्नाटे के बीच आज सोमवार को मतदाता की खामोशी टूटेगी। राज्य के करीब 82 लाख मतदाताओं के वोट न सिर्फ 632 प्रत्याशियों की किस्मत तय कर रहे हैं, बल्कि राज्य का भविष्य भी लिख रहे हैं। 2022 का विधानसभा चुनाव बदलाव के लिहाज से कुछ मायनों में अहम माना जा रहा है।

Uttarakhand Election 2022 Live: उत्तराखंड में मतदान शुरू, केंद्रों में आधा घंटा पहले लगीं लंबी कतारें

ये चुनाव खांटी सियासी दिग्गज हरीश रावत, गोविंद सिंह कुंजवाल, बंशीधर भगत, सतपाल महाराज सरीखे उम्रदराज नेताओं के सियासी भविष्य के लिए निर्णायक दांव हो सकता है। सिर्फ उनके लिए नहीं, मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों के लिए यह चुनाव जातीय, क्षेत्रीय और विकास से जुड़े समीकरणों के लिहाज से आखिरी माना जा रहा है।

नए परिसीमन के बाद 2027 में होने वाले चुनाव में 70 विधानसभा सीटों पर कहीं कम तो कहीं ज्यादा भौगोलिक समीकरण प्रभावित होंगे। ये बदलाव सियासी दलों और नेताओं की नई सियासी व चुनावी रणनीति तय करेगा।

Trending Videos
Uttarakhand Election 2022 Voting today: Election in Uttarakhand, Polling on 70 Assembly Seats News in Hindi
- फोटो : अमर उजाला
चुनावी समर में 82 लाख मतदाताओं की सबसे पहले यह जानने की बेताबी रहेगी कि प्रदेश की सत्ता पर किस दल की सरकार काबिज होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022 Voting today: Election in Uttarakhand, Polling on 70 Assembly Seats News in Hindi
- फोटो : अमर उजाला
लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या राज्य भाजपा दोबारा सरकार बनाएगी, या एक बार फिर उत्तराखंड नई सरकार के गठन का गवाह बनेगा।
 
Uttarakhand Election 2022 Voting today: Election in Uttarakhand, Polling on 70 Assembly Seats News in Hindi
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को ईवीएम में बंद होने वाले वोट जब 10 मार्च को खुलेंगे, इस सवाल का जवाब मिल जाएगा।
विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022 Voting today: Election in Uttarakhand, Polling on 70 Assembly Seats News in Hindi
- फोटो : अमर उजाला
मतदान के लिए सुबह से ही उत्साह दिखाई दे रहा है। नैनीताल जिले के चोरगलिया के मतदान केंद्रों में आधा घंटा पहले लंबी कतारें लग गईं। यहां लोगों में मतदान के प्रति जागरुकता देखने को मिली।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed