उत्तराखंड का पारंपरिक लोक पर्व इगास शुक्रवार को देहरादून से लेकर दिल्ली तक धूमधाम से मनाया गया। देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर सीएम पुष्कर सिंह धामी और सरकार के मंत्री इगास पर्व में शामिल हुए। दिल्ली में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने अपने सरकारी आवास पर इगास पर्व मनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उत्तराखंडवासियों को इगास पर्व की बधाई और शुभकामानाएं दीं।
Igas Festival: दून से दिल्ली तक उल्लास, मंत्रियों संग भैलो खेल लोक गीतों पर जमकर थिरके सीएम धामी, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री आवास में भी लोकगीत लोकनृत्य एवं लोक संस्कृति के साथ लोक परंपराओं के जीवंतता की झलक देखने को मिली। मुख्यमंत्री ने भैलो पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सीएम ने इगास की बधाई देते हुए लोगों से अपनी लोक संस्कृति व परंपराओं को आगे बढ़ाने में सहयोगी बनने की अपील की।
LIVE: देहरादून में बूढ़ी दीवाली एवं इगास पर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रम
https://t.co/22qlgfx0bz
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण देश में सांस्कृतिक विरासत और गौरव की पुनर्स्थापना हो रही है। उसी तरह उत्तराखंडवासी अपने लोकपर्व इगास को आज बड़े उत्साह से मना रहे हैं। प्रधानमंत्री ने लाल किले से आजादी के अमृत काल में पंच प्रण के संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया था, जिनमें से एक संकल्प यह है कि हम अपनी विरासत और संस्कृति पर गर्व करें।
इगास पर्व का आयोजन उत्तराखंडी लोक संस्कृति से नई पीढ़ी के जुड़ाव को और प्रगाढ़ बनाएगा। मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि लोक पर्व को अपने गांव में मनाने का प्रयास करें।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रेमचंद अग्रवाल, रेखा आर्या, सुबोध उनियाल, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, नरेश बंसल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी समेत कई लोग मौजूद थे।