फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे: 27 घंटे बाद खुला रास्ता, जगह-जगह फंसे रहे 200 वाहन, तस्वीरें...

Wed, 23 Jun 2021 08:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्णप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्णप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 23 Jun 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: Rishikesh Badrinath Highway Open after 27 hours and 200 vehicles stuck photos
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के कर्णप्रयाग में उमा माहेश्वर आश्रम के पास बंद ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे बुधवार को 27 घंटे बाद वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। हाईवे मंगलवार सुबह उमा माहेश्वर आश्रम (कर्णप्रयाग) के पास पहाड़ी दरकने के कारण बंद हो गया था।



इस दौरान हाईवे के दोनों तरफ करीब 200 वाहन फंस गए थे। हालांकि मंगलवार को सवारियों की सुविधा को देखते हुए प्रशासन ने रूट डायवर्ट कर दिया था, लेकिन बुधवार सुबह यहां जाम लगने लगा। हाईवे खुला तो सभी वाहन गंतव्य की ओर रवाना हुए।

उत्तराखंड : मानसून की बेरुखी ने मौसम विज्ञानियों को चौंकाया, आज जबरदस्त गर्मी पड़ने की संभावना

पहाड़ी क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों तक लगातार बारिश के कारण हाईवे के किनारों की पहाड़ियों और चट्टानों में पानी भर गया था। धूप खिलने के बाद पहाड़ियां दरकने लगीं और बदरीनाथ हाईवे पर मंगलवार को सुबह 8 बजे उमा माहेश्वर आश्रम के पास करीब 50 मीटर भाग में पहाड़ी दरकने से हाईवे वाहनों की आवाजाही ठप हो गया था।

साथ ही कर्णप्रयाग के लिए कालेश्वर से आने वाली पानी लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई थी जिससे नगर में पानी की आपूर्ति बंद रही। दो दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद एनएच ने हाईवे के दोनों तरफ चार जेसीबी के अलावा चट्टान तोड़ने वाली मशीनें लगाईं और बुधवार सुबह करीब 11 बजे पहले हल्के और फिर बड़े वाहनों के लिए हाईवे खोल दिया गया।

Uttarakhand News: Rishikesh Badrinath Highway Open after 27 hours and 200 vehicles stuck photos
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान हाईवे खुलने की उम्मीद में सुबह से ही हाईवे के दोनों तरफ रुद्रप्रयाग, श्रीनगर, देहरादून, हरिद्वार जाने वाले वाहनों की कतारें लगी रहीं। जो वाहन रात को वहां फंसे थे, उन्होंने अपने वाहनों को वहीं छोड़कर रिश्तेदारों के यहां रात गुजारी। तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ ने कहा कि एनएच की मशीनों की मदद से हाईवे खोल दिया गया है।

Uttarakhand News: Rishikesh Badrinath Highway Open after 27 hours and 200 vehicles stuck photos
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला

छोटे-बड़े सभी करीब 200 वाहनों को रवाना कर दिया गया है। मौके पर मलबा आने की दशा में मशीनों को तैनात किया गया है। वहीं, जल संस्थान के जेई मनमोहन राणा ने कहा कि पेयजल लाइन जोड़कर नगर में पानी की आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News: Rishikesh Badrinath Highway Open after 27 hours and 200 vehicles stuck photos
बदरीनाथ हाईवे का 10 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि बीते दिनों हुई बारिश से चमोली जिले में अब भी 51 सड़कें बंद हैं, जिससे ग्रामीणों को कई किमी पैदल चलकर जाना पड़ रहा है। वहीं, नंदप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे का करीब 10 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही खतरनाक बनी हुई है। यहां पुश्ता निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Rishikesh Badrinath Highway Open after 27 hours and 200 vehicles stuck photos
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला

जिले में जोशीमठ-मलारी हाईवे के साथ ही बगोली-चूला, रैंस-भटियाणा, हाट कल्याणी-सवाड़, मींग गदेरे से रांगतोली, थराली-डुंगरी, सगवाड़ा-पाठा, सुगरबैंड-सिलक्वाटा, ल्वाणी-घूनी, नंदप्रयाग-घाट-मंगरोली मोटर मार्ग बंद पड़े हैं। थराली-डुंगरी सड़क पर कई जगहों पर भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आया हुआ है, जिससे यह मार्ग पैदल जाने लायक भी नहीं बचा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed