सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: 31 अक्तूबर को बंद हो जाएगी फूलों की घाटी, इस बार पहुंचे रिकॉर्ड पर्यटक, हुई 31 लाख से अधिक की आय

संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Oct 2022 08:08 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: Valley of Flowers will close on 31 october and record 20 tourist visited this year
फूलों की घाटी - फोटो : अमर उजाला

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी 31 अक्तूबर को शीतकाल के लिए बंद हो जाएगी। इस साल घाटी में रिकॉर्ड पर्यटक आए जिससे वन विभाग ने 31 लाख से अधिक की कमाई की है। 87.5 वर्ग किमी में फैली फूलों की घाटी रंग बिरंगे फूलों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए विश्व विख्यात है।



Corbett National Park: 15 नवंबर को खुलेगा ढिकाला जोन, नाइट स्टे और डे सफारी के लिए 14 दिसंबर तक बुकिंग फुल

यहां के स्लोप पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। घाटी पर्यटकों के लिए एक जून के खोली गई थी। अब घाटी के बंद होने का समय भी आ गया है। ठंड बढ़ने के साथ ही घाटी में अब अधिकांश फूल सूखने लगे हैं।वहीं, हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने के बाद फूलों की घाटी में काफी कम संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।

Trending Videos
Uttarakhand News: Valley of Flowers will close on 31 october and record 20 tourist visited this year
फूलों की घाटी - फोटो : अमर उजाला

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के फूलों की घाटी रेंज के रेंजाधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि घाटी में इस साल अभी तक रिकॉर्ड 20,827 तीर्थयात्री आ चुके हैं जिसमें 280 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। इससे विभाग को 31,73,400 की आय प्राप्त हो चुकी है। इससे पहले वर्ष 2019 में 17,424 पर्यटक आए थे जिनसे विभाग को 27,60,825 रुपये की आय हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News: Valley of Flowers will close on 31 october and record 20 tourist visited this year
फूलों की घाटी - फोटो : अमर उजाला

घाटी में जुलाई से अक्तूबर तक 300 से अधिक प्रजाति के फूल खिलते हैं। जुलाई के पहले हफ्ते से अक्तूबर तीसरे हफ्ते तक कई फूल खिले रहते हैं। यहां पोटोटिला, प्रिम्यूला, एनीमोन, एरिसीमा, एमोनाइटम, ब्लू पॉपी, मार्स मेरी गोल्ड, ब्रह्म कमल, फैन कमल जैसे कई फूल खिले रहते हैं।

Uttarakhand News: Valley of Flowers will close on 31 october and record 20 tourist visited this year
फूलों की घाटी - फोटो : अमर उजाला

घाटी में दुर्लभ प्रजाति के जीव जंतु, वनस्पति व जड़ी बूटियों का भंडार है। विभिन्न प्रकार के फूल होने पर यहां तितलियों का भी संसार रहता है। इस घाटी में कस्तूरी मृग, मोनाल, हिमालय का काला भालू, गुलदार, हिम तेंदुआ भी दिखता है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Valley of Flowers will close on 31 october and record 20 tourist visited this year
फूलों की घाटी में खिला हल्दीय फूल - फोटो : अमर उजाला

वहीं, इस बार फूलों की घाटी में जिन जगहों पर नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन ने गोल्डन फर्न और पॉलीगोनम को नष्ट किया वहां इस बार फूलों की अच्छी पैदावार हुई है। बता दें कि पॉलीगोनम और गोल्डन फर्न फूलों के दुश्मन हैं। गोल्डन फर्न के पौधे के पत्ते चौड़े और हल्के पीले रंग के होते हैं। यह अपने आसपास फूलों को पनपने नहीं देता। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed