{"_id":"62e3efae2e940b093d4a9c2a","slug":"uttarakhand-rainfall-today-badrinath-highway-washed-away-and-many-pilgrims-stuck-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बारिश का कहर: नाले उफान पर आने से बदरीनाथ हाईवे बहा, 650 तीर्थयात्रियों को जगह-जगह रोका, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश का कहर: नाले उफान पर आने से बदरीनाथ हाईवे बहा, 650 तीर्थयात्रियों को जगह-जगह रोका, तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 29 Jul 2022 08:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बदरीनाथ हाईवे का कुछ हिस्सा बहा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारी बारिश से खचड़ा और लामबगड़ नाले में उफान आने से दोनों जगह बदरीनाथ हाईवे का कुछ हिस्सा बह गया। हाईवे पर दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। पुलिस ने करीब 650 तीर्थयात्रियों को जगह-जगह रोक लिया है। शाम तक भारी बारिश जारी रहने से हाईवे की मरम्मत का काम शुरू नहीं हो पाया था।
पिछले कुछ दिनों से लामबगड़ क्षेत्र में रुक-रुककर भारी बारिश हो रही है। बारिश से शुक्रवार को खचड़ा नाले में भारी मलबा आ गया। बीआरओ ने मशीनों के जरिये मलबे को हटाकर सुबह छह बजे तक हाईवे को सुचारु कर दिया था।
सके बाद दोपहर करीब दो बजे हुई भारी बारिश से खचड़ा और लामबगड़ नाले में दोबारा मलबा आ गया। लामबगड़ नाला उफान पर आने से हाईवे का करीब आठ मीटर हिस्सा बह गया। जबकि खचड़ा नाले में भी हाईवे का चार मीटर हिस्सा बह गया है।
2 of 5
पांडुकेश्वर में रोके यात्री
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे के बंद होने पर गोविंदघाट और बदरीनाथ थाना पुलिस ने तीर्थयात्रियों के वाहनों को जोशीमठ, मारवाड़ी, पांडुकेश्वर और गोविंदघाट में ही रोक लिया। बदरीनाथ धाम जा रहे करीब 400 यात्रियों को रोका गया है, जबकि बदरीनाथ की ओर लगभग 250 यात्रियों को रोका गया है।
3 of 5
बदरीनाथ हाईवे का कुछ हिस्सा बहा
- फोटो : अमर उजाला
बीआरओ के कमांडर कर्नल मनीष कपिल ने बताया कि लामबगड़ नाला और खचड़ा नाले में हाईवे अवरुद्ध है। क्षेत्र में बारिश लगातार जारी है। बारिश थमने के बाद हाईवे को खोलने का काम शुरू होगा। वहीं, ग्राम पंचायत भट्टवाड़ी (मणिगुह) के मध्या गांव तोक से छेना तोक तक भारी भूस्खलन होने से एक परिवार का आवासीय भवन व गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि मुसाढुंग व सिरसोलिया गांव में भी बारिश से गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बदरीनाथ हाईवे का कुछ हिस्सा बहा
- फोटो : अमर उजाला
प्रधान भटवाडी की प्रधान भारती देवी ने बताया कि भारी बारिश से मध्या गांव तोक निवासी राजेश का आवासीय भवन व बलवीर लाल की गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई। बसंती लाल व प्रेम लाल के मकान भूधंसाव की जद में आ गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
बदरीनाथ हाईवे का कुछ हिस्सा बहा
- फोटो : अमर उजाला
समय रहते दोनों परिवार अन्य सुरक्षित स्थानों पर चले गए। अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। माध्या गांव के छेना तोक के पैदल रास्ते, पेयजल व विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके अलावा जखोली में मुसाढुंग गांव निवासी महावीर सिंह और सिरसोलिया गांव की गीता देवी की गोशाला भी क्षतिग्रस्त हो गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।