{"_id":"6373250021dbf322e9085b2d","slug":"uttarakhand-snowfall-news-badrinath-dham-covered-with-heavy-snow-see-amazing-visuals","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: बर्फबारी के बाद खिली धूप तो चांदी सी चमकीं बदरीनाथ धाम की वादियां, तस्वीरों में देखें अद्भुत छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: बर्फबारी के बाद खिली धूप तो चांदी सी चमकीं बदरीनाथ धाम की वादियां, तस्वीरों में देखें अद्भुत छटा
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सोमवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। वहीं, बदरीनाथ धाम की वादियां भी बर्फ से सराबोर हो गईं। मंगलवार सुबह जब धूप खिली तो वादियां चांदी सी चमकती नजर आईं। श्रद्धालुओं ने बर्फ के बीच ही बदरीनाथ धाम के दर्शन किए।
19 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद हो रहे हैं। आज से धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में पर्यटक धाम पहुंच रहे हैं। चमोली जनपद में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने से मौसम में ठंडक आ गई है।
2 of 5
बदरीनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, गोरसों बुग्याल, रुद्रनाथ, लाल माटी सहित नीती और माणा घाटियों में बर्फ जमी है। धाम पहुंचे अधिकांश तीर्थयात्रियों ने पहली बार इतनी नजदीक से बर्फबारी होते देखी।
3 of 5
बदरीनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
निचले क्षेत्रों में भी मौसम बदलने से ठंड में इजाफा हो गया है। जोशीमठ, गोपेश्वर, पोखरी, नंदानगर, पीपलकोटी, नंदप्रयाग आदि क्षेत्र में दोपहर में बूंदाबांदी होने से लोग घरों में ही दुबके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बदरीनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी की भी संभावना है।
विज्ञापन
5 of 5
बदरीनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को राजगढ़ी में जहां सबसे अधिक 25 मिली बारिश रिकॉर्ड की गई, वहीं चमोली के माणा में 13 मिमी, हर्षिल मेेें 11 मिमी, चलथी में 7.5 मिमी, पांडुकेश्वर में छह मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।