फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

India-China Border: उत्तराखंड की इस गुफा में विराजमान हुए बाबा बर्फानी, सामने आई इस साल की पहली तस्वीरें

Tue, 05 Dec 2023 07:52 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 05 Dec 2023 07:52 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Timmersain Mahadev Snow Shivling of Baba barfani in niti valley China border 2023 first photo
टिम्मरसैंण गुफा में बाबा बर्फानी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में चमोली जिले के चीन सीमा क्षेत्र नीती घाटी में स्थित टिम्मरसैंण गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन होने लगे हैं। यहां गुफा में बर्फ से शिवलिंग का आकार उभरने लग गया है जिस कारण श्रद्धालु बड़ी संख्या में यहां दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। यहां अभी तक करीब 200 से अधिक लोग दर्शन कर चुके हैं।



जोशीमठ के नीती घाटी में नीती गांव से पहले तीन किमी पैदल दूरी तय करने के बाद बाबा बर्फानी की गुफा में पहुंचा जाता है। बाबा बर्फानी हर साल सर्दियों में यहां भक्तों को दर्शन देते हैं। इन दिनों यहां बर्फ के शिवलिंग ने आकार लेना शुरू कर दिया है।

Uttarakhand: केदारनाथ में बर्फबारी, पारा -6 डिग्री तक पहुंचा, आज कहीं बारिश तो कहीं कोहरा, जानें मौसम का हाल

Uttarakhand Timmersain Mahadev Snow Shivling of Baba barfani in niti valley China border 2023 first photo
टिम्मरसैंण गुफा में बाबा बर्फानी - फोटो : अमर उजाला

फरवरी-मार्च तक बाबा बर्फानी इसी रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं। टिम्मरसैंण पहुंची कोटद्वार की स्वाति बिष्ट व रितंबरा भंडारी ने कहा कि वे पहली बार बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंचे हैं।

Uttarakhand Timmersain Mahadev Snow Shivling of Baba barfani in niti valley China border 2023 first photo
टिम्मरसैंण गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

बाबा बर्फानी के दर्शनों के साथ यहां की प्राकृतिक सुंदरता भी मनमोहक है। स्थानीय निवासी पुष्कर सिंह राणा ने कहा कि बाबा बर्फानी हर साल भक्तों को दर्शन देते हैं। सरकार को यहां की शीतकालीन यात्रा शुरू करने की पहल करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Timmersain Mahadev Snow Shivling of Baba barfani in niti valley China border 2023 first photo
बाबा बर्फानी के धाम में जमी बर्फ - फोटो : अमर उजाला

लोग इसे  कुदरत का करिश्मा ही मानते हें कि  सर्दियों में भारी बर्फबरी के बाद यहां पहाड़ी से टपकने वाला पानी बर्फ बनकर शिवलिंग का आकार ले लेता है। कहा जाता है कि बर्फबारी ठीक हो तो शिवलिंग की ऊंचाई तकरीबन पांच फुट तक पहुंच जाती है। बर्फ का शिवलिंग अप्रैल तक रहता है।

विज्ञापन
Uttarakhand Timmersain Mahadev Snow Shivling of Baba barfani in niti valley China border 2023 first photo
नीती घाटी में बर्फबारी - फोटो : amar ujala

बता दें कि इस समय नीति घाटी में तामपान माइनस में है। यहां भारी बर्फ पड़ने से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। झरने और नदियां तक जम गई हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed