फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: बर्फबारी के बाद खिली धूप तो चांदी से चमके पहाड़...औली, हर्षिल और यमुना घाटी का दिखा अद्भुत नजारा

Fri, 21 Feb 2025 10:54 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Feb 2025 10:54 AM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: औली से लेकर बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, नीती व माणा घाटी से लेकर अन्य ऊंचाई वाली चोटियां बर्फ से लकदक हो गई हैं। उत्तरकाशी में हाईवे खोलने का काम जारी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Amazing View Seen after Heavy Snowfall in Auli Harsil Dhanaulti Chakrata Photos
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में गुरुवार को हुई बर्फबारी के बाद आज सुबह जब धूप खिली तो पहाड़ की खूबसूरत वादियां चांदी सी चमकती नजर आई। हर्षिल, यमुनाघाटी, औली और धनोल्टी का खूबसूरत नजारा दिखा। वहीं, हर्षिल-मुखबा सड़क खोलने का कार्य कर रहा है।

औली से लेकर बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, नीती व माणा घाटी से लेकर अन्य ऊंचाई वाली चोटियां बर्फ से लकदक हो गई हैं। औली में एक फीट तो बदरीनाथ में दो फीट तक ताजी बर्फ जमी है। हेमकुंड साहिब में लगभग तीन फीट ताजी बर्फ जमी। वहीं निचले इलाकों में बारिश से पूरे जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

Pithoragarh: कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर बनेगी टनल, 1600 करोड़ से छह किमी लंबी सुरंग बनेगी; मिलेगी सुविधा

Uttarakhand Weather Amazing View Seen after Heavy Snowfall in Auli Harsil Dhanaulti Chakrata Photos
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

पिछले कुछ दिनों से लगातार चटख धूप खिलने से जिले की अधिकांश चोटियां बर्फविहीन हो गई थीं। औली में पड़ी बर्फ पिघल चुकी थी लेकिन बृहस्पतिवार सुबह ही मौसम ने करवट ली और बर्फबारी शुरू हो गई।

Uttarakhand Weather Amazing View Seen after Heavy Snowfall in Auli Harsil Dhanaulti Chakrata Photos
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

वहीं नीती घाटी, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, निजमुला घाटी, रुद्रनाथ, मंडल सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फ गिरी। देर शाम तक बर्फबारी होती रही। वहीं निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई। ठंड के कारण बाजारों में चहल पहल भी काफी कम नजर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Amazing View Seen after Heavy Snowfall in Auli Harsil Dhanaulti Chakrata Photos
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

बर्फबारी होने से औली सड़क पर टीवी टावर से ऊपर वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाई। सड़क पर फिसलन के कारण पर्यटकों ने अपने वाहन वहीं खड़े किए और स्थानीय वाहनों से औली पहुंचे। पर्यटकों ने बर्फ का जमकर लुत्फ उठाया। कई पर्यटकों ने औली में चेयर लिफ्ट का आनंद लिया। बर्फबारी होने से पर्यटन व्यवसायियों के चेहरे भी खिल गए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Amazing View Seen after Heavy Snowfall in Auli Harsil Dhanaulti Chakrata Photos
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल घाटी, खरसाली गीठ पट्टी के कुछ गांवों में जमकर बर्फबारी हुई। इसके बाद से यहां पर तापमान गिरने के कारण दुश्वारियां बढ़ गई है, वहीं गंगोत्री हाईवे को सुक्की से आगे सामान्य वाहनों के लिए खोलने के लिए बीआरओ कार्य कर रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed