फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Badrinath Highway: मलबा और बोल्डर गिरने से कई जगह हाईवे बंद, सैकड़ों यात्री रास्ते में ही फंसे, तस्वीरें

Sun, 07 Jul 2024 10:55 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग/ जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग/ जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 07 Jul 2024 10:55 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand weather Badrinath Highway closed at many places due to falling debris and boulders Pilgrims Stuck
बदरीनाथ हाईवे बंद - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में बारिश के बाद मलबा और बोल्डर गिरने से बदरीनाथ हाईवे कई जगह बंद हो गया है। जिसके चलते सैकड़ों यात्री रास्ते में ही फंस गए हैं।  तोताघाटी , सफेद पहाड़ और विष्णु प्रयाग में हाईवे पर भारी मात्रा में बोल्डर गिरे हैं। हाईवे पर सड़क का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है। जिससे रास्ता बंद है। तीर्थयात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। 



एनएच द्वारा जेसीबी से लगातार मलबा हटाने का काम जारी है। थाना प्रभारी महिपाल सिह रावत का कहना है कि के अनुसार, वाहन चालकों को लगातार सावधानी से चलने की हिदायत दी जा रही है। 

Uttarakhand Weather Today: नौ जिलोंं में भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन से 109 मार्ग बंद, ऊफान पर नदियां

Uttarakhand weather Badrinath Highway closed at many places due to falling debris and boulders Pilgrims Stuck
तोताघाटी में बंद बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि प्रदेश में शनिवार को 142 मार्ग बंद हुए। लोगों को मार्ग खुलने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। जबकि 56 मार्ग शुक्रवार से बंद थे। लोनिवि ने इसमें से 89 मार्ग को खोल दिया। इसके बाद भी 109 सड़क बंद हैं। इसमेें एक राष्ट्रीय राजमार्ग और सात राजमार्ग शामिल हैं। इसके अलावा 11 मुख्य जिला मार्ग, दो अन्य जिला मार्ग और 88 ग्रामीण मार्ग शामिल हैं।  

Uttarakhand weather Badrinath Highway closed at many places due to falling debris and boulders Pilgrims Stuck
बदरीनाथ हाईवे बंद - फोटो : अमर उजाला
उधर, प्रदेश में मौसम बिगड़ने की वजह से खतरे को देखते हुए चारधाम यात्रा एक दिन के लिए रोक दी गई है। भारी बारिश का रेड अलर्ट देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों को रविवार को किसी भी तरह की यात्रा से बचने की एडवाइजरी जारी की है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand weather Badrinath Highway closed at many places due to falling debris and boulders Pilgrims Stuck
बदरीनाथ हाईवे बंद - फोटो : अमर उजाला

गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने भी चारधाम यात्रा एक दिन के लिए स्थगित करने की पुष्टि करते हुए कहा कि यह फैसला तीर्थयात्रियों के जान-माल की सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया। जो यात्री जहां हैं वहीं रहें।

विज्ञापन
Uttarakhand weather Badrinath Highway closed at many places due to falling debris and boulders Pilgrims Stuck
बदरीनाथ हाईवे बंद - फोटो : अमर उजाला

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारी वर्षा के मद्देनजर सभी संबंधित जनपदों के जिलाधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने तथा सुरक्षित स्थलों पर रहने की अपील की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed