उत्तराखंड के चमोली जिले में लगातार हो रही बारिश से पहाड़ कमजोर हो रहे हैं। जिस वजह से यहां कई भूस्खलन जोन बन गए हैं। शनिवार को बदरीनाथ हाईवे पर हुए भूस्खलन की चपेट में एक होटल आ गया। यहां हाईवे पर मौजूद तीन मंजिला होटल का एक हिस्सा नीचे की ओर भूस्खलन होने से ढह गया। जानकारी के मुताबिक जोशीमठ में पिछले दिनों बदरीनाथ हाईवे पर झड़कुला के समीप भूस्खलन होने के चलते एक निजी होटल भी खतरे की जद में आ गया था, जिसका एक हिस्सा शनिवार को ढह गया। खतरे को देखते हुए शनिवार को थाना जोशीमठ और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर जाकर होटल व उक्त स्थान को खाली कर सुरक्षा घेरा बना दिया है। खतरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से होटल को पूर्व में ही खाली करवा दिया गया था। शुक्रवार रात को हुई भारी बारिश के कारण शनिवार को दोपहर में अचानक होटल का एक हिस्सा ढह गया।
उत्तराखंड: बदरीनाथ हाईवे पर ढहा तीन मंजिला होटल का एक हिस्सा, तस्वीरों में देखें बर्बादी का मंजर
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 07 Aug 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन