{"_id":"639092db3655c547416ae834","slug":"uttarakhand-winter-2022-news-hemkund-sahib-sarovar-freeze-after-bitter-cold-weather-see-beautiful-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कड़ाके की ठंड: हेमकुंड साहिब में माइनस 10 डिग्री पहुंचा तापमान, जम गया पवित्र सरोवर, बर्फ में तब्दील हुए झरने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाके की ठंड: हेमकुंड साहिब में माइनस 10 डिग्री पहुंचा तापमान, जम गया पवित्र सरोवर, बर्फ में तब्दील हुए झरने
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 07 Dec 2022 09:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हेमकुंड साहिब में जमा सरोवर
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। वहीं, हेमकुंड साहिब में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां रात को तापमान माइनस 10 डिग्री तक पहुंच रहा है जिससे यहां बहने वाले झरने, नदी नालों के साथ पवित्र सरोवर भी जम चुका है।
वहीं, इस कड़ाके की ठंड में भी मजदूर हेमकुंड साहिब के आस्था पथ पर मार्ग सुधारीकरण के कार्य में जुटे हुए हैं। हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा ट्रस्ट के प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि हाल ही में निरीक्षण के लिए हेमकुंड साहिब गए थे। उन्होंने बताया कि वहां अभी भी कई जगह बर्फ जमी हुई है।
Trending Videos
2 of 5
हेमकुंड साहिब में जमा सरोवर
- फोटो : अमर उजाला
इतनी ठंड के बावजूद हेमकुंड साहिब के मार्ग पर लोनिवि के मजदूर रास्ते के सुधारीकरण और रेलिंग निर्माण में लगे हुए हैं। सुबह धूप खिलने पर यहां कुछ राहत मिल रही है लेकिन शाम ढलते ही हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
हेमकुंड साहिब में जमा सरोवर
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इस साल 10 अक्तूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए थे। इस वर्ष दो लाख 47 हजार श्रद्धालुओं ने हेमकुंड साहिब में दर्शन किए।
4 of 5
हेमकुंड साहिब में जमा सरोवर
- फोटो : अमर उजाला
उधर, बदरीनाथ धाम में भी इन दिनों हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। रात के समय यहां तापमान शून्य से नीचे पहुंच रहा है। बदरीनाथ धाम के पास बहने वाली ऋषि गंगा का पानी पहाड़ी पर ही जम गया है।
विज्ञापन
5 of 5
हेमकुंड साहिब
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, पहाड़ों में ठंड बढ़ने से अब मैदानी इलाकों में भी ठंड पड़ने ली है। मैदानी इलाकों में सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हो रही तो रात को पाला गिरने लगा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।