{"_id":"6adc91bce042ca3ea803fd10","slug":"video-chamolilivestock-owners-honored-at-animal-exhibition-almora-defeats-haridwar-in-volleyball-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"पशु प्रदर्शनी में पशुपालकों को किया सम्मानित, वॉलीबाल में अल्मोड़ा ने हरिद्वार को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु प्रदर्शनी में पशुपालकों को किया सम्मानित, वॉलीबाल में अल्मोड़ा ने हरिद्वार को हराया
नगर पंचायत पोखरी की ओर से आयोजित 20वें हिमवत कवि चंद्र कुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं शरदोत्सव मेले में पशु प्रदर्शनी और राज्य स्तरीय आमंत्रण वॉलीबाल प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण बनी हुई हैं। पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित पशु प्रदर्शनी में विकासखंड के 70 पशुपालकों ने अपने पशुओं के साथ प्रतिभाग किया। वहीं, मिनी स्टेडियम में जिला खेल विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय आमंत्रण वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मेले के जनक राजेंद्र सिंह भंडारी ने किया।
पशु प्रदर्शनी का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल, थाला बैंड वार्ड के जिला पंचायत सदस्य एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा तथा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने संयुक्त रूप से किया। पशुपालन विभाग के चिकित्सक डॉ. गोपाल जायसवाल, फार्मेसिस्ट आशीष रावत सहित अन्य कर्मचारियों ने पशुपालकों को पशुपालन से संबंधित विभागीय योजनाओं और आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी।प्रदर्शनी में उषा देवी की गाय, सविता देवी की बछिया और प्रदीप पंत के बैल को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। मयंक की गाय, आरती देवी की बछिया और बबीता देवी के बैल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, हर्षा देवी की गाय, गोविंद की बछिया और सत्येंद्र के बैल को तृतीय पुरस्कार दिया गया। प्रथम पुरस्कार के रूप में स्टील का राशन ड्रम, द्वितीय पुरस्कार में मिल्क केन तथा तृतीय पुरस्कार में बाल्टी प्रदान की गई। सांत्वना पुरस्कार के रूप में पशुपालकों को स्टील की थाली दी गई।मिनी स्टेडियम में राज्य स्तरीय आमंत्रण वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि प्रतियोगिता में 13 राज्यों सहित कुल 15 प्रतिष्ठित वॉलीबाल टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इससे क्षेत्रवासियों को बेहतरीन खेल देखने का अवसर मिलेगा, वहीं स्थानीय युवा खिलाड़ियों को अनुभवी खिलाड़ियों से सीखने का मौका भी मिलेगा।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला अल्मोड़ा और हरिद्वार की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें अल्मोड़ा ने 3-2 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 26 अक्टूबर को समापन अवसर पर खेला जाएगा।
मेले में उमड़ रही खरीदारों की भीड़
सात दिवसीय शरदोत्सव मेला अब अपने चरम पर पहुंचने लगा है। मेला मैदान में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, उद्यान, विद्युत, बाल विकास और खाद्यान्न सहित विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए हैं, जहां लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। वहीं, बाहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दुकानें पहुंची हैं। इन दुकानों पर खरीदारी के लिए दूरस्थ ग्रामीण इलाकों से महिलाएं, पुरुष और बच्चे पहुंच रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।