{"_id":"5fdcb7f83a9ecb435e22fba0","slug":"weather-forecast-today-update-in-uttarakhand-waterfall-become-snow-and-frost-freeze-on-tree-after-bitter-cold","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: पड़ रही कड़ाके की ठंड से पेड़ों पर जम गया पाला, झरने भी बने 'बर्फ', तस्वीरें... ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: पड़ रही कड़ाके की ठंड से पेड़ों पर जम गया पाला, झरने भी बने 'बर्फ', तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 18 Dec 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
उत्तराखंड में ठंड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड में इन दिनों जोशीमठ के आसपास के क्षेत्रों में पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण जगह-जगह पानी जम रहा है। स्थिति यह है कि सुराईकोटा गांव में पेड़ों पर ही पाला जमने लगा है। वहां बहने वाले गदेरे और झरने भी पूरी तरह से जम चुके हैं।
2 of 5
उत्तराखंड में ठंड
- फोटो : अमर उजाला
चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र में शाम होते ही शीतलहर चलने से हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है। रात को तापमान माइनस 5 तक जा रहा है जिससे कोहरा और रात में पाला पड़ने से और परेशानी बढ़ गई है।
3 of 5
उत्तराखंड में ठंड
- फोटो : अमर उजाला
जोशीमठ और आस-पास के क्षेत्रों में दिन में तापमान सात डिग्री तक पहुंच रहा है। कई गांवों के रास्तों और सड़कों पर पाला जमने से फिसलन हो गई है, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उत्तराखंड में ठंड
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, मौसम विभाग ने हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत प्रदेश के कई इलाकों में भीषण ठंड पड़ने का अनुमान जताया है। कई मैदानी इलाकों में शीत लहर चलने के साथ ही कोल्ड डे कंडीशन रह सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
5 of 5
उत्तराखंड में ठंड
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार, शीत लहर लंबी अवधि तक नहीं चलती जबकि शीत दिवस का प्रभाव लंबे समय तक रह सकता है। शनिवार को मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पहाड़ी क्षेत्रों में पाला बढ़ सकता है। रविवार से मौसम में कुछ सुधार हो सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।