{"_id":"5bfaa22cbdec2241a9112fcc","slug":"wrestling-competition-for-women-and-man-dangal-in-srinagar-uttarakhand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अखाड़े में उतरे महिला-पुरुष पहलवान, 'दंगल' देखने को उमड़ पड़ी लोगों की भीड़, तस्वीरें देखिए...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखाड़े में उतरे महिला-पुरुष पहलवान, 'दंगल' देखने को उमड़ पड़ी लोगों की भीड़, तस्वीरें देखिए...
Mon, 26 Nov 2018 08:18 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Mon, 26 Nov 2018 08:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
श्रीनगर में दंगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेले में बने आखाड़े में जब महिला-पुरुष पहलवान उतरे तो देखने वालों ने दातों तले उंगलियां दबा ली। उत्तराखंड के श्रीनगर में आयोजित बैकुंठ चतुर्दशी मेले में पहली बार आयोजित महिला-पुरुष कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। इसमें कुरुक्षेत्र, पटियाला, गोरखपुर, मेरठ, डोईवाला व दिल्ली से आए पहलवानों ने शहरवासियों के समक्ष दंगल का प्रदर्शन किया।
2 of 5
श्रीनगर में दंगल
महिला वर्ग में दिल्ली की सीमा ने हरियाणा की नेहा तोमर को चित किया। महिला वर्ग की प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रीति गोस्वामी ने किया। वहीं पुरुष वर्ग में जग्गा पहलवान, संजय पहलवान, बंटी पहलवान, संदीप पहलवान, अनुज, ब्रह्मचारी व विपिन ने आपस में भिड़ते हुए अपने दांव दिखाए।
3 of 5
श्रीनगर में दंगल
हरियाणा से आए एक पहलवान ने कुश्ती में भिड़ने के लिए उत्तराखंड के पहलवानों को ललकारा, जिसके बाद डोईवाला के पहलवान संजय ने हरियाणा के पहलवान को धूल चटाई। बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी में रविवार को स्कूली बच्चों की मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। सीनियर वर्ग में मीनाक्षी और जूनियर वर्ग में मनतशा ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रीनगर में दंगल
रविवार को नगर पालिका सभागार में दो वर्गों में मेहंदी प्रतियोगिता संपन्न हुई। जूनियर वर्ग में 10 और सीनियर वर्ग में सात छात्राओं ने अपना हुनर दिखाया। निर्णायक नीतू जखमोला, आयशा व शबीना ने थीम, सफाई व कला आदि के आधार पर प्रतिभागियों को अंक दिए।
विज्ञापन
5 of 5
श्रीनगर में दंगल
जूनियर वर्ग में मनतशा (मार्डन जूनियर स्कूल) ने पहला , दीप्ति नेगी (स्वामी ओंकारानंद जूनियर हाईस्कूल) ने दूसरा व जाह्नवी रावत (शेमफोर्ड स्कूल) ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में मीनाक्षी (जीजीआईसी) प्रथम, जेसिका (देवभूमि पब्लिक स्कूल) द्वितीय और अंजली मेवाड़ (एसजीआरआर) तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी प्रमिला भंडारी व लक्ष्मी रावत मौजूद थीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।