फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिस बेटी को बड़े नाज से पाला, मोहब्बत करने पर उसे परिवार ने दी बेहद खौफनाक सजा

Sat, 06 Jul 2019 03:43 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Sat, 06 Jul 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
27 years old Nisha murdered by family members in Greater Noida for court marriage
जेवर मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
जेवर में अपने ही पति के साथ शादी के सपने देखने वाली आखों को परिवार वालों ने बेदर्दी के साथ हमेशा-हमेशा के लिए बंद कर दिया। दस्तमपुर गांव की रहने वाली निशा इंतजार में थी कि पिता के रिटायर होने के बाद उसकी शादी सुनील से कर दी जाएगी। निशा को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि उसका यह इंतजार उसके परिवार वाले कभी पूरा नहीं होने देंगे।



 
27 years old Nisha murdered by family members in Greater Noida for court marriage
जेवर मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
धनसिया के ग्राम प्रधान विमलेश देवी का बेटा सुनील और दस्तमपुर निवासी देवीचरण की बेटी निशा ने 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद खुर्जा के एनआरईसी कॉलेज में स्नातक के लिए दाखिला लिया था। सुनील ने बीएससी और निशा ने बीए में प्रवेश लिया। कॉलेज में पढ़ाई करने के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्यार परवान चढ़ा। इसके बाद निशा ने डबल एमए और बीएड की डिग्री ली। सुनील ने भी बीएड किया। निशा के पिता बीएसएफ में तैनात हैं, जबकि सुनील के पिता धनसिया के ग्राम प्रधान और एक कंपनी में मैनेजर हैं।  


 
27 years old Nisha murdered by family members in Greater Noida for court marriage
कोर्ट मैरेज - फोटो : social media
कुछ दिनों बाद जब दोनों के परिजनों को उनके संबंध की जानकारी मिली तो दोनों को अलग करने का प्रयास किया गया। शायद उन्हें इस बात का अंदाजा हो गया था कि परिवार वाले उनके रिश्ते को स्वीकार करने से मना कर सकते हैं, इसलिए दोनों ने एक साल पहले ही गाजियाबाद जाकर कोर्ट मैरिज कर ली थी। दोनों के परिजन इस शादी से नाखुश थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
27 years old Nisha murdered by family members in Greater Noida for court marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
बाद में इस मामले को लेकर दोनों परिवारों के बीच सहमती बनी कि लड़की के पिता के रिटायर हो जाने के बाद पूरे रीति रिवाज के साथ दोनों की शादी कर दी जाएगी। इस फैसले के बाद से युवती अपने मायके दस्तमपुर में रहने लगी। 

 
विज्ञापन
27 years old Nisha murdered by family members in Greater Noida for court marriage
सांकेतिक चित्र
गुरुवार को निशा, मां ऊषा के साथ पड़ोस के एक महिला संगीत कार्यक्रम में गई थी। रात करीब 12 बजे कार्यक्रम से लौटने के बाद परिजनों ने निशा को छत पर भेज दिया। जहां उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने पुलिस व पति सुनील को निशा की मौत होने की जानकारी दी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed