दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी के घर रविवार देर रात हमला हुआ है। 8 से 12 लोगों ने मनोज तिवारी के निजी सहायक अभिनव मिश्रा और उनके रसोइए के साथ मारपीट भी की।
मनोज तिवारी के घर पर हमला साधारण रोडरेज का केस नहीं, है साजिशः पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना के वक्त मनोज तिवारी आवास पर मौजूद नहीं थे। पुलिस ने इस घटना में शामिल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी एमके मीणा ने बताया कि यह साधारण रोड रेज का मामला नहीं है। कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच चल रही है।
Doesn't look like a case of simple road rage. Few people apprehended, taking matter seriously: Special CP on Manoj Tiwari's house ransacked pic.twitter.com/iVCIXUVnJV
मनोज तिवारी के मुताबिक यह उन पर हुआ एक तरीके से जानलेवा हमला है, क्योंकि वह हमलावर तेजी से मनोज तिवारी का नाम लेकर उन्हें गालियां भी दे रहे थे।
#WATCH: CCTV footage from the premises of Delhi BJP Chief Manoj Tiwari's residence, before his house in the capital was ransacked pic.twitter.com/GyZNb0qp1T
— ANI (@ANI_news) May 1, 2017
तिवारी के मुताबिक उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, मगर फिर भी उन्हें डर है कि जिस तरह से 12 हमलावरों ने उनके घर में घुसकर चप्पा-चप्पा छाना, आगे भी इस तरह की घटना ना हो इसलिए वो इस मुद्दे को गंभीरता से ले रहे हैं।
#WATCH: CCTV footage of Delhi BJP Chief Manoj Tiwari's house in Delhi whose house was ransacked,police claims it is a dispute over road rage pic.twitter.com/EcE6JJ5z6O